Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला

 

परिस्थतियों के कारण लोग बनते हैं आतंकवादी : दलाई लामा

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Jan 2017

बौद्ध आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने शनिवार को कहा कि परिस्थितियों की वजह से लोग आतंकवादी बन जाते हैं। कभी-कभी धर्माध लोगों के कारण भी समस्याएं पैदा होती हैं। दलाई लामा ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, "परिस्थितियां आतंकवादी बनाती हैं। वे सामान्य लोग ही होते हैं। हिंसा की कोई घटना उन्हें जवाबी हिंसा के लिए प्रेरित करती है और यह एक दुष्चक्र की तरह जारी रहता है। यही आतंकवाद की वजह बनता है।"उन्होंने कहा, "कभी-कभी धर्माध लोग भी समस्याएं पैदा करते हैं। उन्हें लगता है कि उनका धर्म सबसे अच्छा है।
समस्याएं यहीं से शुरू होती हैं।"उन्होंने कहा, "हमें समझना होगा कि यह किसी भी मानवीय समस्या के समाधान का तरीका नहीं है। मन की शांति जरूरी है, क्योंकि इससे स्वास्थ्य अच्छा रहता है और पारिवारिक जीवन बेहतर होता है।"बौद्ध आध्यात्मिक नेता ने कहा, "हमें मानवता के बारे में गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श करना होगा। जिस तरह अच्छी शारीरिक स्थिति के लिए शरीर का साफ-सुथरा रहना जरूरी है, उसी तरह मानसिक स्वास्थ्य के लिए भावनाओं का साफ-सुथरा होना भी जरूरी है।"उन्होंने कहा, "हम सभी सामाजिक प्राणी हैं। इसलिए हमारी खुशी शेष समाज पर निर्भर करती है। हमें अधिक से अधिक लोगों को ऐसे मूल्यों के बारे में बताना चाहिए।"




 

Tags: Dalai Lama

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD