Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका! बासरके भैणी से अकाली दल को झटका सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल समय पर सेवा न देने पर जूनियर इंजीनियर पर 20 हजार रूपए का लगाया जुर्माना ''इंजीनियरिंग जल्द ही क्वांटम होने जा रही है'' : प्रो. अरविंद, वीसी, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला दीपक बांसल डकाला अपने साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल इनेलो ने लोकसभा चुनावों के लिए फरीदाबाद, सोनीपत और सिरसा के उम्मीदवार किए घोषित शैमराक स्कूल में अवार्ड सैरेमनी का आयोजन श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति की ऑफिसियल वेबसाइट भी लांच की गई दिगांगना सूर्यवंशी 'कृष्णा फ्रॉम बृंदावनम' के लिए तैयार

 

मौकाप्रस्तों से रहें सावधान, सेवादार कौन सूझवान मतदाता सब जानता है : रणजीत सिंह गिल

रणजीत सिंह गिल
रणजीत सिंह गिल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खरड़ , 21 Jan 2017

चुनाव का माहौल आने पर हलका खरड़ में कई मौकाप्रस्त आ गए हैं। गत पांच वर्षों में सेवादार बनकर किसने सेवा की है, खरड़ निवासी अच्छी तरह जानते हैं। उक्त बातें शिरोमणी अकाली दल व भाजपा के संयुक्त उम्मीदवार रणजीत सिंह गिल ने खरड़ स्थित अपने कार्यालय में दार्शन सिंह शिवजोत के नेतृत्व में आयोजित बैठक में जनसमूह को संबोधित किया।गिल ने कहा कि गत पांच वर्षों दौरान क्षेत्र के कांगे्रसी विधायक ने राज्य में अपनी सरकार न होने का बहाना कर एक भी कार्य नहीं किया। बल्कि अकाली भाजपा सरकार द्वारा ही क्षेत्र के विकास के लिए शुरू किए प्रोजैक्टों में बाधाएं पैदा की। गिल ने मौजूदा विधायक कंग पर बरसते हुए कहा कि वे क्षेत्र वासियों को बताएं कि कितनी बार कंग क्षेत्रवासियों की समस्याओं को विधानसभा में लेकर गए हैं। कंग खुद तो कभी हलके में नजर नहीं आए, अब किस मूंह से लोगों में जाकर वोट मांग रहे हैं। कैप्टन अमरिन्द्र सिंह भी बता दें कि गत 10 वर्षों में हलके में उनका एमएलए होते हुए वे कितनी बार हलके में आए हैं। 

इसका जवाब मौजूदा एमएलए को खरड़ के सूझवान मतदाताओं को देना पड़ेगा। गिल अनुसार कांगे्रस सिर्फ नफरत की राजनीति फैलाती है।गिल ने आम आदमी पार्टी संबंधी कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली निवासियों को गुमराह कर सरकार तो बना ली परंतु आज तक सिर्फ विरोधी ब्यान और दुशमनबाजी कर अपना टाईम काट रहे हैं। विकास के दावों की जो बात आम आदमी पार्टी करती है, उसकी सही हकीकत किसी भी दिल्ली निवासी से पूछी जा सकती है, उन्होंने दिल्ली में गत तीन वर्षों में किया क्या है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बिना किसी उपलब्धि के सिर्फ दुशमनबाजी की ब्यानबाजी करते हुए पंजाबियों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, जिसका जवाब सूझावान पंजाबी उन्हें चुनाव हरा कर देंगे। उन्होंने कहा कि शिरोमणी अकाली दल का मनोरथ पत्र जारी होने के बाद वे अपने क्षेत्र का मनोरथ पत्र जारी करेंगे, जिसमें खरड़ हलके के सही विकास की लकीर खींची जाएगी।इस अवसर पर कुलदीप सिंह, जगजीत सिंह लवली, कमल किशोर, अमरजीत सिंह मिंटा, मनमोहन सिंह छज्जू माजरा, करनैल सिंह कौली (सभी एमसी- भाजपा), दिलबाग सिंह पूर्व एमसी, सुरेन्द्र मास्टर, जसवीर चंद्र, सुशांत कौशिक, शमी कौशिक, व्यापार मंडल खरड़ के महासचिव अजय सैनी आदि के अलावा भारी संख्या में समर्थक उपस्थित थे।

 

Tags: Ranjit Singh Gill

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD