Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका! बासरके भैणी से अकाली दल को झटका सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल समय पर सेवा न देने पर जूनियर इंजीनियर पर 20 हजार रूपए का लगाया जुर्माना ''इंजीनियरिंग जल्द ही क्वांटम होने जा रही है'' : प्रो. अरविंद, वीसी, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला दीपक बांसल डकाला अपने साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल इनेलो ने लोकसभा चुनावों के लिए फरीदाबाद, सोनीपत और सिरसा के उम्मीदवार किए घोषित शैमराक स्कूल में अवार्ड सैरेमनी का आयोजन श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति की ऑफिसियल वेबसाइट भी लांच की गई दिगांगना सूर्यवंशी 'कृष्णा फ्रॉम बृंदावनम' के लिए तैयार प्रधानमंत्री ने महावीर जयंती के अवसर पर 2550वें भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव का उद्घाटन किया परवीन डबास ने किया तमिलनाडु स्टेट आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2024 में टेबल का उद्घाटन निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करवाना ही चुनाव आयोग की है प्राथमिकता - अनुराग अग्रवाल मोबाईल ऐप पर मतदाता घर बैठे पा सकते हैं चुनाव संबंधित नवीनतम जानकारी टोल पलाजे बंद करवाने के नाम पर लोगों को बलैकमेल न करें डा. बलबीर सिंह: एन के शर्मा मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने गेहूँ की खरीद के प्रबंधों और मौसम से खराब हुयी फसल का जायज़ा लिया

 

जम्मू एवं कश्मीर में तापमान हिमांक बिंदु से नीचे

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

श्रीनगर , 20 Jan 2017

जम्मू एवं कश्मीर में शुक्रवार को भी तापमान हिमांक बिंदु से नीचे बना हुआ है, जबकि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश और बर्फबारी के अतिरिक्त मौसम आम तौर पर शुष्क रहेगा।"उन्होंने बताया, "22 जनवरी की शाम से 26 जनवरी के बीच एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के राज्य में सक्रिय होने का अनुमान है, जिसके प्रभाव से हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है।"

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि पहलगाम में न्यूनतम तापमान शुक्रवार को शून्य से 13.8 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 11.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।अधिकारी के अनुसार, "लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 16.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया, जो राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा। कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 15 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।"उन्होंने बताया, "श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।"जम्मू में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री, कटरा में 6.5 डिग्री, बनिहाल में शून्य से 1.5 डिग्री नीचे, भदरवाह में शून्य से 4.6 डिग्री नीचे और बटोट में 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

Tags: Weather

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD