Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस

 

जो सबसे गरीब, सरकार के वह सबसे करीब : रमन सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायपुर , 19 Jan 2017

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने गुरुवार को कहा कि समाज में जो सबसे गरीब हैं, वे लोग ही सरकार के सबसे करीब हैं। सरकार का पूरा ध्यान इन गरीबों को ऊपर उठाकर समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाना है। उन्होंने कहा कि भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भी संविधान में गरीबों के उत्थान को सरकारों के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है। मुख्यमंत्री डॉ. सिंह संभागीय मुख्यालय दुर्ग में जिला कलेक्टोरेट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा के अनावरण के बाद आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। समारोह की अध्यक्षता राज्य सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय ने की। समारोह का आयोजन छत्तीसगढ़ बौद्ध महापंचायत एवं बोधिसत्व महिला मंडल द्वारा किया गया।मुख्य अतिथि की आसंदी से डॉ. सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर ने नियम-नीति और संविधान निर्माण के साथ ही समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियां, छूआछूत, सामाजिक भेदभाव को भुलाकर आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव, सामाजिक सौहार्द के साथ रहने की प्रेरणा दी है। 

उन्होंने अपने पूरा जीवनकाल समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के साथ ही स्वाभिमान से जीने का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर करोड़ों लोगों की आशा और विश्वास के प्रतीक हैं। भेदभाव रहित समाज निर्माण का रास्ता उन्होंने दिखाया है। मुख्यमंत्री कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर गरीबी से ऊपर उठकर आत्मविश्वास के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज के हर तबके के कल्याण के लिए कार्य किया है। वह किसी एक समाज तक सीमित नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए महामानव और मसीहा के समान हैं। उनके विचार कालजयी हैं। उनके विचार, सोच और कल्पना से समाज में विकास हो रहा है। उन्होंने कहा, "यह देश मेरा है, यहां की मिट्टी और पानी अपनी है, ऐसे विचार और भाव रखकर समाज और देश के लिए कुछ करने की जज्बा पैदा करने वाले विचारक थे अंबेडकर।"उन्होंने आगे कहा कि डॉ. अंबेडकर की कल्पना के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्योदय के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। अंतिम पंक्ति के आखिरी व्यक्ति को अधिकार मिले, ऐसे लोगों को चिन्हांकित कर उनके कल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं। 

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जो सबसे गरीब है, वह सरकार के सबसे करीब है। छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा, समाज के विकास, विकास में भागीदारी इन लोगों को बनाने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने कहा कि दुर्ग जिला मुख्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण होने से बहुप्रतिक्षित मांग का सपना साकार हुआ है। दुर्ग नगर निगम की महापौर चंद्रिका चंद्राकर ने भी लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री रमशीला साहू, राज्यसभा सांसद भूषण जांगड़े, अहिवारा विधायक सांवला राम डाहरे, जिला पंचायत की अध्यक्ष माया बेलचंदन, बोधिसत्व महिला मंडल की अध्यक्ष नीरा प्रकाश बोरकर सहित बौद्ध समाज के हजारों लोग मौजूद थे।

 

Tags: Raman Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD