Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

नवजोत सिंह सिद्धू बिना शर्त कांग्रेस में शामिल हुए हैं : अमरिंदर सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 19 Jan 2017

कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू बिना कोई शर्त रखे कांग्रेस में शामिल हुए हैं। क्रिकेट से राजनीति में आए सिद्धू कांग्रेस में शामिल होने के बाद गुरुवार को पहली बार प्रदेश अध्यक्ष के साथ नजर आए।सिद्धू के कांग्रेस से जुड़ने पर खुशी जताते हुए अमरिंदर ने कहा, "वह पार्टी के सैनिक हैं और बिना किसी शर्त पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने कभी किसी तरह की शर्त नहीं रखी।"अमरिंदर ने स्पष्ट किया कि "सिद्धू बिना कोई शर्त रखे कांग्रेस में शामिल हुए हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे।"अमरिंदर ने बाद में ट्विटर पर सिद्धू के साथ अपनी तस्वीर भी साझा की। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "साथ में पहली बार संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए। सिद्धू मेरे बेटे की तरह हैं और मुझे खुशी है कि हम पंजाब चुनाव साथ मिलकर लड़ रहे हैं।"उल्लेखनीय है कि रविवार को सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने के औपचारिक कार्यक्रम में अमरिंदर उपस्थित नहीं थे। उनकी उपस्थिति से अटकलें लगाई जा रही थीं कि अमरिंदर कांग्रेस द्वारा सिद्धू को मुख्यमंत्री प्रत्याशी घोषित करने की आशंका से नाखुश थे।

अमरिंदर ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा था, "मुझे नहीं पता कि मैं मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी हूं या नहीं। इसका फैसला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को करना है।"पत्रकारों के सवाल पर सिद्धू ने भी सभी अटकलों को खारिज करते हुए कहा, "बेटा, बेटा होता है और बाप, बाप होता है।"सिद्धू ने कहा कि वह कांग्रेस में अमरिंदर के कारण आए हैं और वह लांबी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ चुनाव प्रचार करने जाएंगे।सिद्धू ने ट्वीट किया, "सारी तैयारियां हो चुकी हैं, कार्यकर्ताओं में उत्साह है, कैप्टन अमरिंदर सिंह पूरे दमखम के साथ खड़े हैं। समय आ गया है कि बादल सरकार को गद्दी से उतार फेंका जाए।"अमरिंदर ने बादल परिवार के खिलाफ नरम रुख अपनाने के आम आदमी पार्टी (आप) के आरोपों को भी खारिज किया।अमरिंदर ने कहा, "मैं लांबी से बादल को हराने के लिए लड़ रहा हूं।"

 

Tags: Amarinder Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD