Tuesday, 16 April 2024

 

 

खास खबरें जेल में केजरीवाल से मिल भावुक हुए भगवंत मान, बोले- मुख्यमंत्री के साथ हो रहा आतंकवादियों जैसा सलूक परनीत कौर ने जारी किया बीजेपी का संकल्प पत्र विजीलैंस ब्यूरो ने 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एएसआई को किया गिरफ्तार परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात पद्म भूषण इंजीनियर जसपाल भट्टी सांस्कृतिक संध्या कल, 16 अप्रैल, 2024 को पीईसी में आयोजित की जाएगी सुखविंदर सिंह बिंद्रा ने कॉस्मेटोलॉजी कॉलेज आईआईएमसीबी का उद्घाटन किया जे-फॉर्म कटने के 72 घंटे के अंदर किसानों की पेमेंट सुनिश्चित की जाए : मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद आप ने 'संविधान बचाओ, तानाशाही हटाओ' के रूप में मनाया बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का जन्मदिन मोदी-भाजपा की तानाशाही खत्म करने के लिए जनता तैयार दोआबा में आम आदमी पार्टी हुई और मजबूत, क़द्दावर दलित नेता और पूर्व विधायक पवन कुमार टीनू आप में शामिल गुरु रविदास विश्व महा पीठ इकाई ने फतेहगढ़ साहिब में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. बीआर अंबेडकर जी की 133वीं जयंती के अवसर पर मुफ्त नेत्र जांच और एक्यूप्रेशर, फिजियोथेरेपी शिविर का किया आयोजन भाजपा एससी मोर्चा ने बाबा साहब की जयंती पर लगाया रक्तदान शिविर युवा शक्ति ने ही बनाया भाजपा को सबसे मजबूत और दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल- संजय टंडन चंडीगढ़ की जनता की अपेक्षा के अनुरूप बनाया जाएगा भाजपा का संकल्प पत्र - शक्ति प्रकाश देवशाली अंबेडकर नवयुवक दल द्वारा संविधान निर्माता डा. बी.आर अंबेडकर के 133वें जन्मदिवस पर विशाल शोभा यात्रा का आयोजन हर वोट होता है कीमती, कभी-कभार मामूली अंतर से भी हो जाती है जीत: अनुराग अग्रवाल मोदी सरकार में वंचितों की सेवा सर्वोपरि : डॉ राजीव बिंदल पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज चंडीगढ़ ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि दी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि दी एसएचएम शिपकेयर ने ओएनजीसी के लिए भारत का पहला फास्ट क्रू बोट वेसल-सी स्टैलियन-I लॉन्च किया देश को एकता के सूत्र में पिरोने में बाबा साहिब की विशेष भूमिका: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल

 

सोनिया गांधी, राहुल गांधी, डा. मनमोहन सिंह सहित पंजाब के लिए कांग्रेस की सूची में 40 स्टार प्रचारक

आगामी 2 हफ्तों में राज्यभर में चुनाव प्रचार करेंगे कैप्टन अमरेन्द्र, सिद्धू लंबी में प्रचार करके बादल को दौड़ाएंगे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Jan 2017

कांगे्रस ने भारतीय राष्ट्रीय कांगे्रस की अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह,पूर्व क्रिकेटर अजहरूद्दीन व बॉलीवुड स्टार सोनू सूद सहित 40 स्टार प्रचारकों की सूची तैयार की है, जो पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए राज्य नेतृत्व केसाथ मिलकर पार्टी हेतु जमीन तैयार करेंगे।प्रदेश नेतृत्व में पंजाब प्रदेश कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन अमरेन्द्र सिंह आगामी दो हफ्तों में राज्यभर में पार्टी के लिए चुनाव अभियान चलाएंगे।जबकि क्रिकेटर से राजनीतिज्ञ बने नवजोत सिंह सिद्धू पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि वह प्रकाश सिंह बादल के घर लंबी में चुनाव प्रचार करते हुए उनकीपिटाई करेंगे, जहां से कैप्टन अमरेन्द्र अकाली नेता के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।इस सूची में अलग-अलग राज्यों से कई कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों व पूर्व मुख्यमंत्रियों सहित बहुत सारे राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ पार्टी नेता भी शामिल हैं। इनमेंहिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल शामिल हैं।इसी तरह, पंजाब कांगे्रस के प्रचार को उत्साहित करने के लिए चुने गए प्रमुख ए.आई.सी.सी. नेताओं में ए.आई.सी.सी महासचिव व सांसद अंबिकासोनी, पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार व पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे और पवन कुमार बांसल शामिल हैं।

राज्य में पार्टी के चुनाव प्रचार को दिशा देते हेतु ए.आई.सी.सी पंजाब मामलों के लिए इंचार्ज आशा कुमारी पहले से ही बीते कई दिनों से पंजाब में प्रचारकर रही हैं, जबकि ए.आई.सी.सी महासचिव दिगविजय सिंह और मुकुल वासनिक भी आगामी दिनों में उनके साथ प्रचार में जुट जाएंगे।राजस्थान प्रदेश कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट व उत्तर प्रदेश कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर को कांग्रेस द्वारा राज्य में पार्टी के प्रचार कोमजबूत करने के लिए चुना गया है।इस सूची में कांगे्रस के कई सांसदों व पूर्व सांसदों के अलावा, अखिल भारतीय महिला कांगे्रस की अध्यक्ष शोभा ओझा भी शामिल हैं। जबकि चुनाव लड़रहे पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई वरिष्ठ नेता भी प्रचारकों की सूची में हैं, जिन्हें पार्टी नेतृत्व ने अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी उम्मीदवारों को समर्थनदेने के निर्देश दिए हैं।इस क्रम में, 2017-पंजाब विधानसभा चुनावों के दौरान प्रचार करने वाले कांगे्रस के प्रचारकों की पूरी सूची नीचे दी गई है:

1. सोनिया गांधी, अध्यक्ष, भारतीय राष्ट्रीय कांगे्रस

2. डा. मनमोहन सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री

3. राहुल गांधी, सांसद एवं उपाध्यक्ष, भारतीय राष्ट्रीय कांगे्रस

4. अंबिका सोनी, सांसद एवं महासचिव, ए.आई.सी.सी.

5. दिगविजय सिंह, महासचिव, ए.आई.सी.सी.

6. मुकुल वासनिक, महासचिव, ए.आई.सी.सी.

7. आशा कुमारी, इंचार्ज, पंजाब मामले

8. कैप्टन अमरेन्द्र सिंह, अध्यक्ष, पंजाब कांगे्रस कमेटी

9. चरणजीत सिंह चन्नी, नेता विपक्ष, पंजाब

10. वीरभद्र सिंह, मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश

11. सुशील कुमार शिंदे, पूर्व केन्द्रीय मंत्री

12. मीरा कुमार, पूर्व स्पीकर, लोकसभा

13. आनंद शर्मा, सांसद एवं वरिष्ठ प्रवक्ता, ए.आई.सी.सी

14. ऑस्कर फर्नांडिस, सांसद

15. डा. शकील अहमद, वरिष्ठ प्रवक्ता, ए.आई.सी.सी

16. अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान

17. पवन कुमार बांसल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री

18. सचिन पायलट, अध्यक्ष, राजस्थान प्रदेश कांगे्रस कमेटी

19. राज बब्बर, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कांगे्रस कमेटी

20. अशोक चौधरी, अध्यक्ष, बिहार प्रदेश कांगे्रस कमेटी

21. प्रताप सिंह बाजवा, सांसद

22. ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद

23. रणजीत रंजन, सांसद

24. रजिंदर कौर भट्ठल, विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री, पंजाब

25. के. राजू, चेयरमैन, एस.सी. डिपार्टमेंट, ए.आई.सी.सी.

26. हरीश चौधरी, सचिव, ए.आई.सी.सी

27. ठाकुर कौल सिंह, राजस्व एवं स्वास्थ्य मंत्री, हिमाचल प्रदेश

28. रवनीत बिट्टू, सांसद

29. चौधरी संतोख सिंह, सांसद

30. शमशेर सिंह दूलो, सांसद

31. मोहम्मद अजहरुद्दीन, पूर्व सांसद

32. सुनील कुमार जाखड़, विधायक

33. परनीत कौर, पूर्व सांसद

34. नवजोत सिंह सिद्धू, पूर्व सांसद

35. अरविंदर सिंह लवली, पूर्व अध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश कांगे्रस कमेटी

36. लाल सिंह, विधायक

37. मनप्रीत सिंह बादल, उपाध्यक्ष, पंजाब प्रदेश कांगे्रस कमेटी

38. अमरेन्द्र सिंह राजा वडि़ग, अध्यक्ष, इंडियन यूथ कांगे्रस

39. शोभा ओझा, अध्यक्ष, अखिल भारतीय महिला कांगे्रस

40. सोनू सूद

 

Tags: Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD