Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

जियो फिल्मफेयर अवार्ड्स में 'दंगल' की धूम

Listen to this article

5 Dariya News

मुंबई , 15 Jan 2017

बॉक्स ऑफिस पर नया कीर्तिमान रचने के बाद 'दंगल' का जलवा जियो फिल्मफेयर अवार्ड्स में भी कायम है। फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक तीनों श्रेणी में पुरस्कार जीते। आलिया भट्ट ने 'उड़ता पंजाब' में बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार अपने नाम किया। फिल्म बिरादरी के बड़े सितारों से सजा प्रतिष्ठित 62वां जियो फिल्मफेयर अवार्ड्स की मेजबानी शाहरुख खान ने की। नितेश तिवारी ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीतने के बाद कहा, "यह पुरस्कार इस बात का सबूत है कि लोगों ने हमारी फिल्म (दंगल) को कितना प्यार दिया, इसलिए मैं इस मौके पर भारत और विदेश में इस फिल्म को पसंद करने और इसको समर्थन देने वाले लोगों को धन्यवाद देता हूं। यह मेरे लिए सब कुछ है।"
अपनी मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट के साथ समारोह में शामिल हुई आलिया को श्रीदेवी और बोनी कपूर के हाथों सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। इस मौके पर आलिया ने कहा, "यह (उड़ता पंजाब) मेरे दिल के करीब है। मुझे पटकथा भेजने के लिए शाहिद आपको धन्यवाद। आज का दिन मेरे लिए खास है। श्रीदेवी आपके हाथों पुरस्कार ग्रहण करना मेरे लिए सम्मान की बात है। मेरे लिए बहन की उपस्थिति भी खुशी का कारण है।"अभिनेत्री सोनम कपूर ने 'नीरजा' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का क्रिटिक्स अवार्ड जीता, जबकि शाहिद कपूर ने 'उड़ता पंजाब' और मनोज बाजपेयी ने 'अलीगढ़' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के क्रिटिक्स अवार्ड जीते।शाहिद ने कहा कि वह इस पुरस्कार को पाकर उत्साहित हैं और उनके लिए यह अच्छा दिन है।
निर्देशक राम माधवन ने फिल्म 'नीरजा' के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म का क्रिटिक्स अवार्ड जीता। दिलजीत दोसांझ ने 'उड़ता पंजाब' के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता और रितिका सिंह ने 'साला खड़ूस' के लिए नवोदित अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी के हाथों फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड ग्रहण किया। श्याम कौशल ने फिल्म 'दंगल' में बेस्ट एक्शन के लिए पुरस्कार जीता। पायल सलूजा ने 'उड़ता पंजाब' में बेस्ट कास्ट्यूम का पुरस्कार जीता। अरिजीत सिंह ने गीत 'ऐ दिल है मुश्किल' के लिए सर्वश्रेष्ठ गायक और प्रीतम ने 'ऐ दिल है मुश्किल' के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का पुरस्कार जीता। गाना 'चन्ना मेरेया' के लिए अमिताभ भट्टाचार्य को सर्वश्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार मिला। नेहा भसीन ने 'सुल्तान' के फीमेल वर्जन गीत 'जग घूमया' के लिए सर्वश्रेष्ठ गायिका का पुरस्कार जीता।
फिल्म 'कपूर एंड संस' के लिए ऋषि कपूर को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता, आदिल शेख को फिल्म के गाने 'कर गई चुल' के सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी और शकुन बत्रा ने और आयशा देवित्रे ने इस फिल्म के लिए ही सर्वश्रेष्ठ कहानी और पटकथा का पुरस्कार जीता। फिल्म 'नीरजा' ने चार पुरस्कार अपने नाम किए। इस फिल्म के लिए शबाना आजमी ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री और अपर्णा सूद और अन्ना इपे ने बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन, मितेश मनचंदानी ने सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी और मोनिशा आर. बलवाड़ा ने सर्वश्रेष्ठ संपादन के लिए पुरस्कार जीता। 'नील बट्टे सन्नाटा' के लिए अश्वनी अय्यर तिवारी को सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार मिला। सलमान खान ने समारोह में 'ओ ओ जाने जाना', 'मुन्नी बदनाम हुई' आदि गानों और टाइगर श्रॉफ ने 'द पप्पी सांग', 'आ रहा हूं मैं' गानों पर प्रस्तुति देकर धमाल मचाया।



 

Tags: BOLLYWOOD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD