Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला

 

नील नितिन मुकेश : संगीत शौक, अभिनय जुनून

जन्मदिन : 15 जनवरी

Listen to this article

5 Dariya News

14 Jan 2017

संगीत घराने से ताल्लुक रखने वाले नील नितिन मुकेश को संगीत का शौक तो है, लेकिन जुनून है अभिनय का। दर्द भरे गीतों के लिए मशहूर पाश्र्व गायक मुकेश उनके दादा थे और पिता हैं गायक नितिन मुकेश। कहा जा सकता है कि नील के नाम में तीन पीढ़ियां समाहित हैं। नील ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में बतौर अभिनेता निर्देशक राम राघवन की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जॉनी गद्दार' से की। इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी सराहना की गई। साथ ही फिल्मफेयर अवार्डस में वह सर्वश्रेष्ठ नवोदित कलाकार के रूप में भी नामांकित किए गए।नील नितिन मुकेश का जन्म 15 जनवरी, 1982 को मुंबई में हुआ। उनका पूरा नाम नील नितिन मुकेश चंद माथुर है। उनकी मां का नाम निशि मुकेश माथुर है।
नील ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के ग्रीनलॉन हाईस्कूल से पूरी की। बाद में उन्होंने मुंबई के एचआर कॉलेज से कॉमर्स विषय में ग्रैजुएशन किया। अपने परिवार में दादा के समय से चली आ रही संगीत की परंपरा से अलग हटकर उन्होंने अभिनय को अपना करियर चुना। उन्होंने एक अखबार को दिए साक्षात्कार में कहा भी कि 'संगीत मेरा शौक है, लेकिन अभिनय मेरा जुनून है।' नील ने नमित कपूर के एक्टिंग स्कूल से अभिनय में चार महीने तक प्रशिक्षण लिया। बाद में उन्होंने अभिनेता अनुपम खेर से भी एक्टिंग के गुर सीखे। नील ने 1988 में आई फिल्म 'विजय' और 1989 में आई फिल्म 'जैसी करनी वैसी भरनी' में बाल कालाकार के रूप में भी काम किया है।अंग्रेज की तरह दिखने वाले नील साल 2009 में आई फिल्म 'आ देखें जरा' में अभिनेत्री बिपाशा बसु के साथ नजर आए। इस फिल्म के लिए नील को आलोचकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। इसके बाद वह निर्देशक कबीर खान की 2009 में आई फिल्म 'न्यूयॉर्क' में नजर आए।
इस फिल्म में नील के साथ अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता जॉन अब्राहम मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म आंतकवादी गतिविधियों पर आधारित थी, जिसमें नील सहायक अभिनेता के तौर पर नजर आए थे। दर्शकों और समीक्षकों ने इस फिल्म को बेहद सराहा। इस फिल्म के लिए नील को दूसरा सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के तौर पर फिल्मफेयर अवार्डस के लिए नामांकित किया गया।
इसी साल वह मधुर भंडारकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'जेल' में भी नजर आए। इस फिल्म में उनका न्यूड सीन काफी विवादित रहा। यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह असफल साबित हुई, हालांकि समीक्षकों ने इसमें उनकी बेहतरीन भूमिका को सराहा था।
नील साल 2010 में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'लफंगे परिंदे' में भी नजर आए, लेकिन यह भी बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। साल 2015 में नील सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान खान के साथ नजर आए। इस फिल्म में उन्होंने सलमान के सौतेले भाई की भूमिका की। इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।नील ने साल 2016 में दशहरे के अवसर पर मुंबई की रुक्मिणी सहाय से सगाई कर ली। रुक्मिणी विमानन उद्योग से जुड़ी हुई हैं। इस साल दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लंबे नाम वाले नवोदित अभिनेता की उम्र भी लंबी हो, जन्मदिन पर यही शुभकामना!


 

Tags: BOLLYWOOD , SPECIAL DAY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD