Tuesday, 16 April 2024

 

 

खास खबरें रेलवे स्टेशन पर गुरजीत सिंह औजला के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब कांग्रेस के सीनियर नेताओं, कार्यकर्ता और शहर वासियों ने बरसाए फूल गारंटी तो चौ. देवीलाल की थी, मोदी की तो झूठ और फरेब है: अभय चौटाला दुर्गाष्टमी के अवसर पर राजभवन में फलाहार ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन एलपीयू ने मैकरॉन के सबसे बड़े डिस्प्ले के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया योग से मेरे जीवन में बदलाव आया-समायरा संधू सीजीसी के बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट ने बायोएंटरप्रेंयूर्शिप पर इवेंट आयोजित किया डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिला बाल सुरक्षा यूनिट व बाल कल्याण कमेटी के कामकाज की समीक्षा की ज्ञान ज्योति द्वारा हस्टा ला विस्टा बैनर तले फ्रेशर्स एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया 50,000 मजबूत पंजाब कांग्रेस कैडर भाजपा को खत्म कर देगा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पंजाब राजभवन में मनाया गया हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस 17 अप्रैल को श्री राम नवमी के उस्तव पर सुबह 5 वजे विशाल प्रभात फेरी निकली जाएगी प्रदेश में उत्साह व हर्षाल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस बंगाल में मतदाताओं की सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग से मिला भाजपा शिष्ट मंडल 22 गांवों के लोगों ने जिस विश्वास से सिर पर पगड़ी रखी,उसका सम्मान रखूंगा- संजय टंडन अम्बाला छावनी में भाजपा की कर्मठ फौज जिसकी हुंकार सारे हिंदुस्तान में जाती है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज 'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे डीजे फ्लो ने साझा किया अपना नया गीत "लाइफ" वास्तविकता दिखा रहे हैं वेब सीरीज़ और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म-अलंकृता सहाय बेला फार्मेसी कॉलेज ने नेटवर्क फार्माकोलॉजी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन संजय टंडन ने शहर में रामनवमी पर आयोजित शोभायात्रा को हरी झंडी दिखा कर की शुरुआत Reconnaissance-2024'' एक उच्च नोट पर समाप्त हुआ

 

शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, उप्र में 9 की मौत

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Jan 2017

पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। उत्तर प्रदेश में शीतलहर की चपेट में आने से नौ लोगों की मौत हो गई। हिमाचल प्रदेश के केलॉन्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 13.9 डिग्री सेल्सियस नीचे तथा जम्मू एवं कश्मीर के कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 15.6 डिग्री सेल्सियस नीजे दर्ज किया गया। वहीं राष्ट्रीय राजधानी में मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।
मौसम कार्यालय के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू एवं कश्मीर में 15 तथा 16 जनवरी को एक बार फिर बारिश व बर्फबारी की संभावना है।मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों में मौसम के और सर्द रहने का अनुमान जताया है, क्योंकि पारा और लुढ़कने वाला है।क्षेत्रीय मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने कहा कि साइबेरियाई क्षेत्र से चल रही हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ठंड बढ़ी है।मौसम विभाग के मुताबिक, 19 जनवरी तक तापमान में गिरावट जारी रहेगी, लेकिन इसके बाद मौसम की स्थिति में सुधार होगा।
लखनऊ में तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। यहां राज्य में सर्वाधिक ठंड पड़ रही है। यहां न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कई वर्षो का सबसे न्यूनतम तापमान है।उत्तर प्रदेश में अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि शीतलहर से मरने वाले लोगों की पहचान कर ली गई है। ये लोग कन्नौज और कानपुर देहात के हैं।क्षेत्रीय मौसम विभाग ने शीतलहर को 'अप्रत्याशित' करार दिया है। कुछ क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे लुढ़क गया।कक्षा एक से आठवीं तक के सभी स्कूल 16 जनवरी तक के लिए बंद कर दिए गए। कानपुर और सुल्तानपुर जिलों में 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।उधर,कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। घाटी 40 दिनों से कड़ाके की ठंड-चिल्लई कलां से गुजर रहा है, जो 21 दिसंबर को शुरू हुआ था और 30 जनवरी को खत्म होगा।
घाटी के तामाम जलाशय पूरी तरह या आंशिक रूप से जम चुके हैं। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 14.4 डिग्री सेल्सियस नीचे, जबकि पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों के यही हालात हैं। शिमला, नरकंडा, कुफरी, कल्पा, डलहौजी तथा मनाली में आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना है।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह भी कड़ाके की ठंड रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



 

Tags: Weather , HADSA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD