Thursday, 18 April 2024

 

 

खास खबरें गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन आप ने पंजाब में शेष बचे चार लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की आप उम्मीदवार उमेश मकवाना ने भगवंत मान की मौजूदगी में भरा नामांकन पत्र मलायका अरोड़ा ने 'एम्प्रेस' के रूप में ईशा अग्रवाल को दिया नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया का क्राउन रेलवे स्टेशन पर गुरजीत सिंह औजला के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब कांग्रेस के सीनियर नेताओं, कार्यकर्ता और शहर वासियों ने बरसाए फूल

 

दोआबा में आप ने दिया अकाली दल और बीएसपी को बड़ा झटका

बीएसपी के जालंधर मंडल को-आर्डीनेटर डा. हरभजन महमी और एसबीएस नगर से एसजीपीसी मैंबर महेन्दर सिंह हुसैनपुर आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 14 Jan 2017

आम आदमी पार्टी को आज उस समय बड़ा समर्थन मिला, जब विभिन्न पार्टियों और संगठनों के नेता अपने समर्थकों समेत आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। यह सभी नेता पार्टी के पंजाब मामलों के इंचार्ज संजय सिंह ने आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आम आदमी पार्टी ने दोआबा में बीएसपी को बड़ा झटका दिया। जानकारी के अनुसार बीएसपी के जालंधर मंडल के को-आर्डीनेटर डा. हरभजन महमी, बीएसपी के गड़शंकर हलका के सचिव प्रेमनाथ, नरिन्दर कुमार, नेता बलकार सिंह और जगतार सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इनके साथ ही बीएसपी स्टूडैंट विंग के नेता जसप्रीत महमी, विश्वास और हरदीप चौधरी गड़शंकर से पार्टी उम्मीदवार जै किशन सिंह रोड़ी की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

इसी तरह एसजीपीसी मैंबर और शहीद भगत सिंह नगर के पूर्व जिला प्रधान महेन्दर सिंह हुसैनपुर, आल इंडिया यूथ अकाली दल के पूर्व उप प्रधान हरप्रभमहल सिंह, एसबीएस नगर के पूर्व अकाली प्रधान जै सिंह दिलावरपुर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने शहीद भगत सिंह नगर (नवां शहर) से उम्मीदवार चरनजीत सिंह चन्नी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। इसके साथ ही आल इंडिया किसान और मजदूर सभा के पूर्व प्रधान हरदेव सिंह संधू, सूबा समिति के मैंबर निर्मल सिंह और दविन्दर सिंह घाली आम आदमी पार्टी के पंजाब मामले के इंचार्ज संजय सिंह और पोलीटिक्ल मैनेजमेंट समिति मालवा के इंचार्ज जगदीप सिंह बराड़ की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। इस मौके संजय सिंह ने कहा कि पार्टी में शामिल हुए इन नए नेताओं को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।

 

Tags: Sanjay Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD