कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए शुक्रवार को 10 उम्मीदवारों की अपनी चौथी सूची जरी कर दी है, जिसमें उसने पहले से घोषित किए दो उम्मीदवारों को अधिक जीतने लायक उम्मीदवारों के साथ बदल दिया है।इस सूची के साथ पार्टी ने राज्य विधानसभा की 117 सीटों के लिए अब तक कुल 108 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि बाकी टिकटों का भी जल्द ही ऐलान किया जाएगा। उन्होंने अन्य विचारों व एक परिवार-एक टिकट के नियम पर बने रहते हुए, जीतने लायक उम्मीदवारों के चयन को लेकर पार्टी की वचनबद्धता को दोहराया है।इस क्रम में जालंधर उत्तरी सीट से पूर्व कांग्रेसी विधायक राज कुमार गुप्ता को तेजिंदर बिट्टू के साथ बदला गया है। जबकि भदौड़ (आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से निर्मल सिंह निम्मा को जोगिंदर सिंह पंजगराईं के साथ बदला गया है, जिन्होंने 2012 विधानसभा चुनावों में जैतों (आरक्षित) से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था।प्रख्यात पंजाबी गायिका सतविंदर कौर बिट्टी सूची में शामिल महिला उम्मीदवार हैं और उन्हें साहनेवाल से खड़ा किया गया है, जबकि जालंधर पश्चिमी विधानसभा सीट को मौजूदा कांग्रेसी पार्षद सुशील कुमार रिंकू को सौंपा गया है।इसी तरह, सुजानपुर से कांग्रेस ने अमित सिंह मंटो को टिकट दी है और पूर्व मेयर सुनील दत्ती को अमृतसर उत्तरी से टिकट दी गई है।जबकि अन्य उम्मीदवारों में हरदेव सिंह लाडी (शाहकोट), लव कुमार गोल्डी गढ़शंकर, बरिंदर ढिल्लों (रोपड़) व गेजा राम (जगराओं-आरक्षित) शामिल हैं।