Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

गांधी का स्थान कोई नहीं ले सकता : कलराज मिश्र

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Jan 2017

खादी ग्रामोद्योग आयोग (कीवीआईसी) के 2017 के कैलेंडर और डायरी पर महात्मा गांधी के स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर से जुड़े विवाद पर केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्थान कोई नहीं ले सकता। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने भी इस मुद्दे पर मोदी पर निशाना साधा था। केजरीवाल ने ट्वीट किया है, "गांधी बनने के लिए सालों तपस्या करनी पड़ती है। कोई चरखा चलाने का नाटक कर गांधी नहीं बन जाता, इससे उसका उपहास ही उड़ता है।" गौरतलब है कि आईएएनएस ने गुरुवार को बताया था कि केवीआईसी के नए कैलेंडर और डायरी के आवरण पृष्ठ पर गांधीजी के बजाए मोदी की तस्वीर लगी है।

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री कलराज मिश्र ने कहा, "मोदी ने गांधी का स्थान नहीं लिया है। कैलेंडर में हर महीने के पृष्ठ पर अलग तस्वीर लगी है जिसमें से एक पृष्ठ पर मोदी की भी तस्वीर है।" हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अभी यह कैलेंडर खुद नहीं देखा है।उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "गांधीजी का अपना अलग स्थान है, जिसे कोई नहीं ले सकता।"यह पूछने पर कि क्या गांधीजी के स्थान पर मोदी की तस्वीर लगाने का प्रयास किया गया है, मिश्रा ने कहा, "मैंने अभी तक कैलेंडर देखा नहीं है। मैं एक बार कैलेंडर देख लूं तो जो जरूरी होगा, हम करेंगे लेकिन कोई भी गांधीजी का स्थान नहीं ले सकता।"

 

Tags: Kalraj Mishra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD