थाईलैंड में बाढ़ से 36 की मौत
5 Dariya News
बैंकाक , 12 Jan 2017
दक्षिणी थाईलैंड में भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ से 36 लोगों की मौत हो गई है। एक व्यक्ति लापता है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, आपदा निवारण और शमन विभाग की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ से कुछ प्रांतों के 5,200 से ज्यादा इलाकों में करीब 12 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इससे 17 सरकारी इमारतों, 590 सड़कों और 106 पुलों को नुकसान पहुंचा है।इससे 25 स्कूल और 170 पूजा स्थलों पर भी असर पड़ा है।बाढ़ से नाखोन सी थामराट प्रांत सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। यहां 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि सूरत थानी में 6 लोगों की मौत हुई है।सत्तारूढ़ सैन्य शासकों ने 4000 जवानों को राहत कार्यो में लगाया है। इन्हें खास कर गांवों में लगाया गया है जो सड़कों और पुलों के क्षतिग्रस्त होने से अलग-थलग पड़ गए हैं।