Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

अरुण गोविल : राम रूप बिसरे नहीं कोई

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Jan 2017

अभिनेता अरुण गोविल अपने असली नाम से अधिक रामानंद सागर के लोकप्रिय धारावाहिक 'रामायण' के राम के रूप में जाने जाते हैं। अरुण के नाम के साथ राम की छवि इस कदर एकरूप हो चुकी है कि उनका नाम आते ही जेहन में उनकी कोई और तस्वीर नहीं उभरती। राम के रूप में हर घर में पहचान बनाने वाले अरुण ने राम की भूमिका को इतनी सार्थकता के साथ निभाया था कि राम का किरदार ही उनकी दूसरी पहचान बन गई। लोगों को उन्हें राम से इतर कुछ भी मानना कबूल नहीं है, जिसका खामियाजा उन्हें अपने करियर में भी भुगतना पड़ा। स्कूल में पढ़ाई के दौरान किशोर अरुण ने कई नाटकों में हिस्सा लिया था, लेकिन उन्होंने कभी अभिनय को अपना करियर बनाने के बारे में नहीं सोचा था।
मेरठ में 12 जनवरी, 1958 को जन्मे अरुण गोविल 17 साल की उम्र में अपने व्यवसायी भाई के साथ व्यवसाय में सहयोग के लिए मुंबई चले गए, लेकिन व्यवसाय से जल्द ही उनका रुझान हट गया और उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में करियर बनाने का फैसला कर लिया।हालांकि उन्हें छोटे परदे के राम के रूप में पहचान मिली, लेकिन उन्हें अभिनय का पहला ब्रेक 1977 में ताराचंद बड़जात्या की फिल्म 'पहेली' में मिला।रामानांद सागर के राम बनने से पहले उन्हें सीरियल 'विक्रम और बेताल' में राजा विक्रमादित्य का किरदार निभाने का मौका मिला था। बेताल को कंधे पर लादे राजा विक्रमादित्य की भूमिका उन्होंने इतने सशक्त ढंग से निभाई कि इसकी सफलता के बाद उन्हें 1987 में 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाने का मौका दिया गया।
लेकिन अरुण के लिए खुद को पर्दे पर इस किरदार में ढालने के साथ ही एक और चुनौती भी थी। वह जहां भी जाते, लोग उनके पैर छूने लगते, यहां तक कि उनके आगे बुजुर्गो के हाथ भी श्रद्धा में जुड़ जाते।ऐसे में राम के रूप में श्रद्धेय माने जाने वाले अरुण को बरसों से पड़ी अपनी धूम्रपान की लत भी छोड़नी पड़ी।इस चरित्र के साथ उनका जिंदगीभर के लिए ऐसा नाता जुड़ गया कि वह इस छवि से अलग ही नहीं हो पाए। नतीजा यह हुआ कि उनका अभिनय का करियर लगभग खत्म हो गया। उन्हें केवल ऐसी ही भूमिकाओं के ही प्रस्ताव मिलने लगे। इस छवि को तोड़ने की कोशिश में उन्होंने कई सालों तक खुद को अभिनय से दूर रखा और केवल प्रोडक्शन का काम ही संभाला।उन्हें केवल ऐसी ही भूमिकाओं के प्रस्ताव मिलने लगे, मगर करीब 9-10 साल तक उन्होंने अभिनय दूर रहकर सिर्फ प्रोडक्शन का काम संभाला।
'रामायण' के लक्ष्मण यानी सह-अभिनेता सुनील लाहिड़ी के साथ मिलकर उन्होंने अपनी एक टीवी कंपनी बनाई, जिसके तहत वह कार्यक्रमों के निर्माण से जुड़े रहे। इस दौरान उन्होंने मुख्य रूप से दूरदर्शन के लिए कार्यक्रम बनाए। इसी दौरान उन्होंने दूरदर्शन के लिए वरिष्ठ नागरिकों के एक समूह के जीवन पर केंद्रित धारावाहिक 'हैप्पी होम्स' और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन पर आधारित धारावाहिक 'मशाल' का भी निर्माण किया।भले ही रामायण को प्रसारित हुए करीब तीन दशक हो चुके हैं, लेकिन अरुण गोविल आज भी केवल टीवी के राम के रूप में ही पहचाने जाते हैं। 'रामायण' और 'विक्रम बेताल' के अलावा उन्होंने छोटे पर्दे पर 'लव कुश', 'अंतराल', 'बुद्ध', 'अपराजिता', 'मशाल', 'बसेरा' और 'कारावास' जैसे कई धारावाहिकों में काम किया।
इसके अलावा उन्होंने 'सावन को आने दो', 'सांच को आंच नहीं', 'हिम्मतवाला' और 'श्रद्धांजलि' जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में भी अपने अभिनय की छाप छोड़ी। हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने कई भोजपुरी, उड़िया और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया।पर्दे पर राम बनकर सभी के मन में अपने लिए श्रद्धा हासिल करने वाले अरुण गोविल अब अपनी असल जिंदगी में भी मर्यादा के आदर्शो को उतारना चाहते हैं। इसी प्रयास में वह ब्रह्मऋषि श्री कुमार स्वामी के मार्गदर्शन में सामाजिक कार्यो से जुड़े हैं।



 

Tags: SPECIAL DAY , TV

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD