Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला

 

किसी भी धर्म या समुदाय का नाम नहीं लिया : साक्षी महाराज

साक्षी महाराज
साक्षी महाराज
Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Jan 2017

अपने विवादास्पद बयान को लेकर चुनाव आयोग में तलब किए जा चुके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद साक्षी महाराज ने बुधवार को कहा कि अपनी टिप्पणियों में उन्होंने किसी भी धर्म का नाम नहीं लिया था। सांसद ने धार्मिक नेताओं के बैठक में टिप्पणी की थी, जिसे लेकर चुनाव आयोग ने उन्हें समन जारी किया है। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण के लिए एक समान नागरिक संहिता की भी मांग की। यहां भारतीय चुनाव आयोग के मुख्यालय से बाहर आने के बाद उन्होंने कहा, "मैंने जो कुछ कहा था वह किसी जनसभा या चुनावी रैली में नहीं कहा। मैंने अपनी बात धार्मिक नेताओं द्वारा आहूत एक बैठक में रखी था।" महाराज ने कहा, "मैंने किसी धर्म या समुदाय का नाम नहीं लिया, बल्कि बढ़ती आबादी पर चिंता जताई। जनसंख्या हर हाल में नियंत्रित रहनी चाहिए। महिलाएं बच्चा पैदा करने की मशीन नहीं हैं।"
भाजपा सांसद महाराज को भारतीय चुनाव आयोग ने मंगलवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसमें आयोग ने कहा था कि प्रथम दृष्टया राय यह है कि उन्होंने 'खारिज करने योग्य बयान' देकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया। भाजपा नेता साक्षी महाराज सात जनवरी को उत्तर प्रदेश के मेरठ में अपनी टिप्पणी से विवादों में आ गए थे। उन्होंने कहा था-जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है और इसलिए देश की समस्याएं भी बढ़ रही हैं, लेकिन हिंदू इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं। इसके लिए वे जिम्मेदार हैं, जो चार पत्नी और 40 बच्चे की बात करते हैं। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है और आदर्श आचार संहिता लागू है। सर्वोच्च न्यायालय ने पिछले हफ्ते व्यवस्था दी है कि धर्म, नस्ल, जाति, समुदाय या भाषा के आधार पर वोट देने के लिए की गई अपील चुनाव के कानूनी प्रावधान के तहत 'भ्रष्ट गतिविधि' मानी जाएगी।



 

Tags: BJP NATIONAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD