Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

अरविंद केजरीवाल ने किया दिल्ली में शौचालय परिसर का उद्घाटन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Jan 2017

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार की आज भी शीर्ष प्राथमिकता स्वास्थ्य, स्वच्छता और शिक्षा है। केजरीवाल ने दक्षिण दिल्ली में एक शौचालय परिसर का उद्घाटन किया जिसमें करीब 150 शौचालय हैं। कालकाजी में इस परिसर का उद्घाटन करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने कहा, "हमारी सरकार गरीबों के लिए काम करने को लेकर प्रतिबद्ध है।" उन्होंने कहा कि सरकार पहले ही शहर में करीब 7000 शौचालय बनवा चुकी है और एक हजार और बनने की प्रक्रिया में है। आप प्रमुख ने कहा, "हमलोगों ने खासकर दिल्ली के झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाकों में महिलाओं के लिए करीब 7000 शौचालय बनवाए हैं। इन इलाकों में महिलाएं बहुत सारी समस्याओं का सामना करती हैं। करीब 945 शौचालय अभी और बनाए जाने हैं।" 

उन्होंने फरवरी 2015 में सत्ता में आने से पहले आप द्वारा किए गए वादे के मुताबिक मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों के लिए तीन-चार वर्षो में पक्के घर बनाने का भरोसा दिया। केजरीवाल ने कहा, "हमारी सरकार मलिन बस्तियों के पास नए घर बनवाएगी। हमारा प्रयास आपके इलाके में ही आपको नया आवास देने का होगा।" स्वास्थ्य सेवा को बेहतर करने के लिए दिल्ली सरकार के काम की चर्चा करते हुए केजरीवाल ने कहा, "हमलोगों ने 106 मुहल्ला क्लीनिक बनाए हैं जहां सारी चिकित्सा सेवाएं मुफ्त में हैं।"उन्होंने कहा, "हमारा लक्ष्य दिल्ली के सभी इलाकों में 1000 और क्लीनिक बनाने का है।" उन्होंने दिल्ली में सरकारी स्कूलों की बेहतरी के लिए अथक परिश्रम के लिए शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की भी सराहना की।मुख्यमंत्री ने कहा, "हमलोगों ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है और लगभग सभी विद्यालयों की स्थिति जैसी पहले थी, उससे बहुत अधिक बेहतर हुई है।" 

 

Tags: Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD