Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

पूर्वी दिल्ली निगमकर्मियों के वेतन के लिए 119 करोड़ मंजूर : मनीष सिसोदिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Jan 2017

पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराने की गरज से दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को 119 करोड़ रुपये अग्रिम राशि के तौर पर स्वीकृत किए जाने की घोषणा की। साथ ही निगम पर भ्रष्टचार कर धन बर्बाद करने और कर्मचारियों को वेतन के लिए तरसाने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा शासित निगम से आग्रह किया कि वह इस पैसे का उपयोग सख्ती के साथ सिर्फ अपने कर्मचारियों के लंबित वेतन भुगतान के लिए करे, ताकि उन्हें हड़ताल करने की नौबत न आए। सिसोदिया दिल्ली सरकार के वित्त विभाग का भी दायित्व संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा, "119 करोड़ रुपये की यह राशि एक माह बाद पुनरीक्षित आकलन मिलने के बाद जारी की जानी थी, लेकिन सरकार ने पूर्वी दिल्ली सफाईकर्मियों का वेतन भुगतान के लिए इसे पहले ही हस्तांतरित करने का निर्णय लिया, ताकि हड़ताल खत्म हो और अपने नाकारेपन को छिपाकर सरकार को जिम्मेदार ठहराने की भाजपा की चाल एक बार फिर नाकाम हो जाए।" 

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने गैर योजना मद में वित्तवर्ष 2015-2016 के लिए उसके पहले के वर्ष में मिले धन की तुलना में दोगुना धन दिया। ईडीएमसी को वर्ष 2012-2013 में दिल्ली सरकार से 399 करोड़ रुपये मिले, 2013-2014 में 441 करोड़ मिले। हमने इसे बढ़ाकर 2015-2016 में 702 करोड़ रुपये किया। वित्तवर्ष 2016-2017 में हम पहले ही 609 करोड़ रुपये जारी कर चुके हैं। सिसोदिया ने सवाल किया, "इतना पर्याप्त धन आवंटित किए जाने के बावजूद निगम अपने कर्मचारियों को वेतन क्यों नहीं दे रहा है? यदि वे इससे पहले 300-400 करोड़ रुपये में ही वेतन देने का इंतजाम कर ले रहे थे तो यह कैसे संभव है कि अब 700 करोड़ रुपये में भी इंतजाम नहीं कर पा रहे हैं? आखिर पैसा कहां जा रहा है?" 

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के 25 हजार से भी अधिक कर्मचारी पिछले दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण गुरुवार से ही हड़ताल हैं, निगम की सारी सेवाओं पर विराम लग गया है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। सिसोदिया ने कहा कि निगम ने दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश को न मानकर उसकी अवमानना की है। उच्च न्यायालय ने आदेश दिया था कि सफाईकर्मियों सहित उसके सभी कर्मचारियों का वेतन हर माह की सात तारीख तक मिल जानी चाहिए। यह लगातार तीसरा साल है, जब नगर निगमकर्मी वेतन भुगतान न होने की वजह से हड़ताल पर हैं। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) का कहना है कि नगर निगम पर काबिज भाजपा आप सरकार को बदनाम करने के लिए बार-बार इस तरह की साजिश रचती है।

 

Tags: Manish Sisodia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD