Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

'विजय संकल्प रथ यात्रा का होशियारपुर, दसूहा, गढ़दीवाल तथा मुकेरियां में भव्य स्वागत

विकास के आधार पर वोट मांगने का हक सिर्फ अकाली-भाजपा गठबंधन को: विजय सांपला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 06 Jan 2017

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के अध्यक्ष तथा केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री विजय सांपला की अगुवाई में 'विजय संकल्प रथ यात्राÓ का आज होशियारपुर, गढ़दीवाला, दसूहा, तलवाड़ा तथा मुकेरियां पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। हजारों की तादाद में भाजपा तथा अकाली दल के कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों ने रथ पर सवार विजय सांपला तथा प्रदेश पार्टी नेताओं का स्वागत किया तथा फूलों की वर्षा की। जालंधर से चलकर विजय संकल्प रथ यात्रा का आदमपुर, मंडियाला तथा नसराला में स्वागत के बाद होशियारपुर बाइपास पहुंची, जहां काफिले के रूप में प्रभात चौक, सरकारी कालेज चौक, रेलवे रोड, भाजपा कार्यालय, शास्त्री मार्कीट, घंटाघर चौक, भगवान वाल्मीकि चौक तथा फगवाड़ा रोड पर जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद यात्रा गढ़दीवाला, दसूहा तलवाड़ा तथा मुकेरियां में पहुंची।श्री विजय सांपला ने जोशीले नारे लगा रहे कार्यकर्ताओं को आह्वान देते हुए कहा कि भाजपा वर्कर इसी तरह अपना जोश बनाए रखने तथा जिस तरह 2012 में अकाली-भाजपा गठबंधन ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करके इतिहास रचा था, उसी तरह 2017 के विधानसभा ने हजारों की तादाद में पहुंचकर स्वागत किया।

श्री सांपला ने कहा कि पंजाब में जितना भी विकास हुआ है, वह अकाली दल-भाजपा गठबंधन सरकार की देन है, जिसने हर वर्ग को सुविधा के गफ्फे दिए हैं तथा पंजाब को बिजली सरप्लस प्रदेश बनाया तथा चहूमार्गीय सड़कों का बड़े स्तर पर निर्माण किया गया। उन्होंने कहा कि आदमपुर हवाई अड्डे की लंबे समय से मांग थी, जिसको उन्होंने बड़ी तेजी से पूरा किया है। उन्होंने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में केन्द्र सरकार ने 30 महीनों के कार्यकाल में 90 से अधिक विकास पक्षीय नीतियां लाई हैं तथा अपने साहसी निर्णय से विदेशों में भी भारत का मान बढ़ाया है।श्री सांपला ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को निशाने पर लेते हुए कहा कि अमरिंदर सिंह को पंजाब या प्रदेश के किसी गरीब चिंता नहीं तथा कैप्टन को पिछले एक माह से किसी ने नहीं देखा। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा शीशगंज साहिब पर बुल्डोजर चलाने वाले अरविंद केजरीवाल तथा उसके नेताओं ने पंजाब को बदनाम करने के बिना और कोई काम नहीं किया तथा ना ही दिल्ली की जनता से किए वायदे पूरे किया है। 

श्री सांपला ने कहा कि यदि होशियारपुर जिले का व्यक्ति कनाडा का रक्षा मंत्री बनकर विदेश की रक्षा कर सकता है, तो पंजाबी अपने प्रदेश की खुद रक्षा करना जानते हैं। विजय  संकल्प रथ यात्रा दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल तथा उमेश शाकर, विधायक दसूहा बीबी सुखजीत कौर शाही, विधायक बीबी महिन्द्र कौर जोश, मुकेरियां के हलका इंचार्ज अरूणेश शाकर, मुख्यमंत्री के सियासी सलाहकार तीक्षण सूद, प्रदेश महासचिव मनजीत सिंह राय तथा जीवन गुप्ता, प्रदेश सचिव विनीत जोशी तथा अनिल सच्चर, कार्यकारिणी सदस्य जंगी लाल महाजन, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवबीर सिंह राजन तथा महासचिव अमित सांपला, जिला अध्यक्ष डा. रमन घई, महासचिव गोपी चंद कपूर, यूथ डिवैल्पमैंट बोर्ड पंजाब के सीनियर वाइस चेयरमैन संजीव तलवाड़, प्लाङ्क्षनग बोर्ड होशियारपुर के चेयरमैन जवाहर खुराणा, महिला मोर्चा के प्रदेश सचिव नीती तलवाड़, मेयर शिव सूद, हलका उड़मूड़ से शिरोमणि अकाली दल भाजपा प्रत्याशी अरविंद सिंह रसूलपुर, जिला अध्यक्ष होशियारपुर दिहाती संदीप मिन्हास, तलवाड़ा के नगर कौंसल प्रधान डा. ध्रुव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहित सूद हनी, मंडल प्रधान मनोज शर्मा, अश्वनी ओहरी तथा मनिन्द्र बेदी भी मौजूद थे। 

 

Tags: Vijay Sampla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD