आम आदमी पार्टी ने वीरवार को जगदेव सिंह गरचा को पार्टी के पैंशनर सैल के प्रमुख नियुक्त किया है। सुरिन्दर कौर और गुरविन्दर सिंह को सीनियर उप प्रधान नियुक्त किया गया है, जबकि आत्मा सिंह और नाजर सिंह को क्रमवार उप प्रधान और महा सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। मनजीत कौर घूमण और सुखदेव सिंह को विंग का सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया है।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान अरविन्द केजरीवाल के साथ एक लम्बी बैठक के बाद नए अधिकारियों ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी की तरफ से पैनशरों की भलाई के लिए तैयार की स्कीमों को अमलीजामा पहनाने के लिए तनदेही के साथ काम करेंगे।