Tuesday, 16 April 2024

 

 

खास खबरें आप उम्मीदवार उमेश मकवाना ने भगवंत मान की मौजूदगी में भरा नामांकन पत्र मलायका अरोड़ा ने 'एम्प्रेस' के रूप में ईशा अग्रवाल को दिया नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया का क्राउन रेलवे स्टेशन पर गुरजीत सिंह औजला के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब कांग्रेस के सीनियर नेताओं, कार्यकर्ता और शहर वासियों ने बरसाए फूल गारंटी तो चौ. देवीलाल की थी, मोदी की तो झूठ और फरेब है: अभय चौटाला दुर्गाष्टमी के अवसर पर राजभवन में फलाहार ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन एलपीयू ने मैकरॉन के सबसे बड़े डिस्प्ले के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया योग से मेरे जीवन में बदलाव आया-समायरा संधू सीजीसी के बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट ने बायोएंटरप्रेंयूर्शिप पर इवेंट आयोजित किया डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिला बाल सुरक्षा यूनिट व बाल कल्याण कमेटी के कामकाज की समीक्षा की ज्ञान ज्योति द्वारा हस्टा ला विस्टा बैनर तले फ्रेशर्स एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया 50,000 मजबूत पंजाब कांग्रेस कैडर भाजपा को खत्म कर देगा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पंजाब राजभवन में मनाया गया हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस 17 अप्रैल को श्री राम नवमी के उस्तव पर सुबह 5 वजे विशाल प्रभात फेरी निकली जाएगी प्रदेश में उत्साह व हर्षाल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस बंगाल में मतदाताओं की सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग से मिला भाजपा शिष्ट मंडल 22 गांवों के लोगों ने जिस विश्वास से सिर पर पगड़ी रखी,उसका सम्मान रखूंगा- संजय टंडन अम्बाला छावनी में भाजपा की कर्मठ फौज जिसकी हुंकार सारे हिंदुस्तान में जाती है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज 'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे डीजे फ्लो ने साझा किया अपना नया गीत "लाइफ" वास्तविकता दिखा रहे हैं वेब सीरीज़ और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म-अलंकृता सहाय बेला फार्मेसी कॉलेज ने नेटवर्क फार्माकोलॉजी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

 

पूर्वोत्तर भारत में भूकंप के झटके, महिला की मौत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अगरतला/गुवाहाटी/शिलांग , 03 Jan 2017

पूर्वोत्तर भारत के कई क्षेत्रों और बांग्लादेश में मंगलवार की दोपहर 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। इससे त्रिपुरा में एक महिला की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। अधिकारी ने कहा कि दूसरे राज्यों से किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।त्रिपुरा आपदा प्रबंधन केंद्र के एक अधिकारी ने कहा त्रिपुरा के धलाई जिले में कमलिनी कांडा (50) की भूकंप के दौरान दहशत से दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।भूकंप के दौरान राज्य के अलग-अलग भागों में पांच अन्य लोग भी घायल हो गए।अधिकारी ने कहा करीब 50 घरों को नुकसान पहुंचा है, कुछ बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए है। धलाई जिले के कई स्थानों पर भूस्खलन की खबर है। भूकंप की वजह से पेड़ों के उखड़ने से कई जगहों पर रास्ते जाम रहे। पूर्वोत्तर के अधिकांश राज्यों में दोपहर 2.39 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे लोगों में दहशत फैल गई।

भूकंप का केंद्र उत्तरी त्रिपुरा के धलाई में 28 किमी गहराई में स्थित था।भूकंप की वजह से कुछ पुरानी इमारतों में दरारें आ गईं, जिनमें त्रिपुरा के धलाई जिले के कमालपुर और सालेमा के कुछ पुलिस थाने भी शामिल हैं।ढाका की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश में एक मध्यम 5.5 रिक्टर पैमाने पर तीव्रता वाला भूकंप आया।बांग्लादेश की ऑनलाइन समाचार एजेंसी बीडीन्यूज24 के मुताबिक, अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई, लेकिन भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि इसकी तीव्रता 5.7 थी। झटके चार से पांच सेकेंड रहे।

जानकारों का मानना है कि भारत का पहाड़ी पूर्वोत्तर भाग दुनिया के छह बड़े भूकंप की आशंका वाले क्षेत्रों में से है। इस इलाके में पहले भी कई बड़े भूकंप आ चुके हैं।साल 1987 में शिलांग में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 8.2 रही। साल 1950 में असम में आए भूकंप की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 8.7 मापी गई। इसने ब्रह्मपुत्र नदी को अपना रास्ता बदलने पर मजबूर कर दिया।साल 2011 में सिक्किम में आए भूकंप से राज्य को भारी नुकसान हुआ था।

 

Tags: HADSA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD