उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को नरेश उत्तम पटेल को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया। फतेहपुर जनपद के रहने वाले नरेश उत्तम पार्टी के विधान परिषद सदस्य हैं। उत्तम की छवि बिल्कुल साफ-सुथरी है। 30 साल के राजनीतिक करियर में उन पर एक भी मुकदमा दर्ज नहीं है।नियुक्ति के करीब एक घंटे बाद ही अखिलेश समर्थकों ने सपा कार्यालय में पहुंच की सपा प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा कर लिया और शिवपाल की नेमप्लेट हटा दी। उस कुर्सी पर नरेश उत्तम को बैठाया गया। नरेश उत्तम ने मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का हाथ मजबूत करने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे।