Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल PEC के पूर्व छात्र, स्वामी इंटरनेशनल, यूएसए के संस्थापक और अध्यक्ष, श्री. राम कुमार मित्तल ने कैंपस दौरे के दौरान छात्रों को किया प्रेरित मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा फेसबुक लाइव के ज़रिये पंजाब के वोटरों के साथ बातचीत महलों में रहने वाले गरीबों का दुख नहीं समझ सकते: एन.के.शर्मा एनएसएस पीईसी ने पीजीआईएमईआर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गर्मी की एडवाइजरी को लेकर सिविल सर्जन ने ली मीटिंग अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बने सैवसोल ल्यूब्रिकेंट्स के ब्रांड एंबेसडर सिंगर जावेद अली ने स्पीड इंडिया एंटरटेनमेंट का गीत किया रिकॉर्ड अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ'

 

जैनेंद्र कुमार : जिन्होंने 'मन' को दी महत्ता

जन्मदिन : 2 जनवरी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Jan 2017

हिंदी साहित्य में प्रेमचंद के साहित्य की सामाजिकता के बाद व्यक्ति के 'निजत्व' की कमी खलने लगी थी, जिसे जैनेंद्र ने पूरी की। इसलिए उन्हें मनोविश्लेषणात्मक परंपरा का प्रवर्तक माना जाता है। वह हिंदी गद्य में 'प्रयोगवाद' के जनक भी थे। जैनेंद्र का जन्म 2 जनवरी, 1905 को अलीगढ़ के कौड़ियागंज गांव में हुआ था। बचपन में उनका नाम आनंदीलाल था। उनके जन्म के दो वर्ष बाद ही उनके पिता चल बसे। उनका लालन-पोषण उनकी मां और मामा ने किया। जैनेंद्र की प्रारंभिक शिक्षा उत्तर प्रदेश के हस्तिनापुर में उनके मामा के गुरुकुल में हुई। उनका नामकरण 'जैनेंद्र कुमार' इसी गुरुकुल में हुआ।जैनेंद्र ने अपनी उच्च शिक्षा काशी हिंदू विश्वविद्यालय से प्राप्त की। वह कुछ समय तक लाला लाजपत राय के 'तिलक स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स' में भी रहे। 1921 में पढ़ाई छोड़कर वह महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन में कूद पड़े। उस दौरान ब्रिटिश सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने लेखन कार्य शुरू किया।

जैनेंद्र ने अपनी रचनाओं में मुख्यपात्र को रूढ़ियों, प्रचलित मान्यताओं और प्रतिष्ठित संबंधों से हटकर दिखाया, जिसकी आलोचना भी हुई। जीवन और व्यक्ति को बंधी लकीरों के बीच से हटाकर देखने वाले जैनेंद्र के साहित्य ने हिंदी साहित्य को एक नई दिशा दी, जिस पर बाद में अ™ोय चलते हुए दिखाई देते हैं। कहा जाता है कि यदि जैनेंद्र का गद्य न होता तो अ™ोय का गद्य भी संभव न होता। अ™ोय ने हिंदी कहानी में प्रयोगशीलता का पहला पाठ जैनेंद्र से ही सीखा।जैनेंद्र ने 1929 में अपनी पहली कहानी संग्रह 'फांसी' की रचना की, जिसने इनको प्रसिद्ध कहानीकार के रूप में स्थापित किया। उसके बाद उन्होंने कई उपन्यासों की रचना की। 1929 में 'परख', 1935 में 'सुनीता', 1937 में 'त्यागपत्र' और 1939 में 'कल्याणी' की रचना की। इसके बाद 1930 में 'वातायन', 1933 में 'नीलम देश की राजकन्या', 1934 में 'एक रात', 1935 में 'दो चिड़िया' और 1942 में 'पाजेब' कहानी संग्रह की रचना की। जैनेंद्र के अन्य महत्वपूर्ण उपन्यासों में 'विवर्त', 'सुखदा', 'व्यतीत', 'जयवर्धन' और 'दशार्क' शामिल हैं। 

'प्रस्तुत प्रश्न', 'जड़ की बात', 'पूर्वोदय', 'साहित्य का श्रेय और प्रेय', 'मंथन', 'सोच-विचार', 'काम और परिवार', 'ये और वे' इनके निबंध संग्रह हैं। जैनेंद्र ने रूस के प्रसिद्ध लेखक लियो टॉलस्टॉय की रचनाओं का अनुवाद भी किया है। 'समय और हम' प्रश्नोत्तर शैली में जैनेन्द्र को समझने की दृष्टि से सर्वाधिक महžवपूर्ण पुस्तक है।जैनेंद्र को उनकी रचनाओं के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। 1929 में 'परख' उपन्यास के लिए हिंदुस्तानी अकादमी पुरस्कार, 1966 में लघु उपन्यास 'मुक्तिबोध' के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भारत सरकार ने 1974 में उन्हें पद्म भूषण से भी सम्मानित किया।वह पहले ऐसे लेखक हुए, जिन्होंने हिंदी कहानियों को मनोवैज्ञानिक गहराइयों से जोड़ा। हिंदी गद्य की नई धारा शुरू करना सरल कार्य नहीं था। मगर उन्होंने यह कर दिखाया। कहा जा सकता है कि जैनेंद्र हिंदी गद्य को प्रेमचंद युग से आगे ले आए।प्रसिद्ध लेखक रवींद्र कालिया का कहना है कि जैनेंद्र ने हिंदी को एक पारदर्शी भाषा और भंगिमा दी, एक नया तेवर दिया, एक नया 'सिंटेक्स' दिया।

आज के हिंदी गद्य पर जैनेंद्र की अमिट छाप है।अपनी पुस्तक 'हिंदी साहित्य का इतिहास' में गोपाल राय ने लिखा है, "जैनेंद्र के पात्र बने-बनाए सामाजिक नियमों को स्वीकार कर, उनमें अपना जीवन बिताने की चेष्टा नहीं करते, बल्कि उन नियमों को चुनौती देते हैं। यह चुनौती प्राय: उनकी नायिकाओं की ओर से आती है जो उनकी लगभग सभी रचनाओं में मुख्यपात्र भी हैं।"कई आलोचकों का मानना है कि जैनेंद्र ने कहानी को 'घटना' के स्तर से उठाकर 'चरित्र' और 'मनोवैज्ञानिक सत्य' पर लाने का प्रयास किया। उन्होंने कथावस्तु को सामाजिक धरातल से समेट कर व्यक्तिगत और मनोवैज्ञानिक भूमिका पर प्रतिष्ठित किया।जैनेंद्र के उपन्यासों और कहानियों में 'व्यक्ति की प्रतिष्ठा' हिंदी साहित्य में नई बात थी, जिसने न केवल व्यक्ति और समाज के पारस्परिक संबंधों की नई व्याख्या की, बल्कि व्यक्ति के मन को उचित महत्ता भी दी। जैनेंद्र के इस योगदान को हिंदी साहित्य कभी भुला न पाएगा।

 

Tags: SPECIAL DAY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD