Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका! बासरके भैणी से अकाली दल को झटका सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल समय पर सेवा न देने पर जूनियर इंजीनियर पर 20 हजार रूपए का लगाया जुर्माना ''इंजीनियरिंग जल्द ही क्वांटम होने जा रही है'' : प्रो. अरविंद, वीसी, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला दीपक बांसल डकाला अपने साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल

 

उत्तर प्रदेश चुनाव में सपा का किसी से नहीं होगा गठबंधन : मुलायम सिंह यादव

मुलायम सिंह यादव
मुलायम सिंह यादव
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 28 Dec 2016

उत्तर प्रदेश के वर्ष-2017 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पूर्व सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी गोटियां फिट करने में जुटे हैं। इन गोटियों को फिट करने के दौरान दलों के आपस में गठबंधन होने की चर्चाएं भी आये दिन जोरदार तरीके से सुनायी पड़ी। इन्हीं चर्चाओं में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के बीच गठबंधन का बाजार काफी गरम दिखा। अखबारों की सुर्खियां भी बनी। हालांकि समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर समेत अन्य नेताओं के मुंह से सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन न होने की स्पष्ट बातें भी सामने आती रही हैं। बावजूद इसके सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन की अन्दरखाने चर्चाएं जोर पकड़े रहीं। मीडिया ने भी इस लाइन को खूब आगे बढ़ाया। लेकिन बुधवार को एक बार फिर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने गठबंधन न होने का स्पष्ट बयान देकर किसी भी दल के साथ गठबंधन होने की हो रही चर्चाओं पर विराम लगा दिया है।

मुलायम ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एक बार फिर यह स्पष्ट कहा कि उ.प्र. के विधानसभा चुनाव में सपा का किसी भी राजनीतिक दल से कोई गठबंधन नहीं होगा। दरअसल, मुलायम आज उ.प्र. विधानसभा की 403 विधानसभा सीटों में से 325 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी होने के सम्बन्ध में मीडिया से मुखातिब थे। इस दौरान उन्होंने शेष 78 सीटों पर अभी उम्मीदवार घोषित न होने का कारण भी अभी इन सीटों पर सर्वे न कराया जाना बताया है। साथ ही गठबंधन न होने का भी स्पष्ट एलान कर दिया है। लेकिन गठबंधन न होने के स्पष्ट बयान और 78 सीटों पर उम्मीदवारी की घोषणा भी न करना, ने एक बार फिर गठबंधन होने की चर्चाओं के बाजार को गरम कर दिया है। राजनीतिक गलियारों में गठबंधन को लेकर अलग-अलग बातें हो रही हैं। जहां एक ओर जानकारांे द्वारा कहा जा रहा है कि मुलायम ने जो कह दिया है अब उसमे कोई गुंजाइश नही है। वहीं दूसरी ओर 78 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा को रोकने पर दाल में कुछ काला होने की बात कही जा रही है।

 

Tags: MULAYAM YADAV

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD