Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

भगवान बुद्ध का अहिंसा का संदेश आज भी जीवंत : दलाई लामा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना/गया , 28 Dec 2016

बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा ने पटना में बुधवार को कहा कि भगवान बुद्ध ने अहिंसा, महाकरुणा का संदेश दिया था। दो हजार साल बाद भी यह संदेश जीवंत है। उन्होंने कहा कि न सिर्फ प्रार्थना बल्कि दिमाग का प्रशिक्षण भी आवश्यक है। बौद्ध संप्रदाय के पवित्र स्थल बोधगया में प्रस्तावित 34वें कालचक्र पूजा में भाग लेने बिहार पहुंचे दलाई लामा ने पटना के बौद्ध स्मृति पार्क के पाटलिपुत्र करुणा स्तूप में जाकर पूजा-अर्चना की। बौद्ध भिक्षुओं ने इस अवसर पर सूत्रपाठ कर विश्व शांति, आपसी भाईचारा, प्रेम, सद्भाव के रिश्तों को मजबूत करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसके बाद दलाई लामा और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुद्ध स्मृति पार्क में भगवान बुद्ध की भूमि स्पर्श मुद्रा की विशाल प्रतिमा के समक्ष पूजा की व पवित्र आनंद बोधिवृक्ष का रोपण किया। 

दलाई लामा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, "बौद्ध भिक्षु के रूप में बोधगया आना मेरे लिए गर्व की बात है। भगवान बुद्ध का एक अनुयायी होने पर मुझे गर्व है।"उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से मिलकर काफी अच्छा लगा। बहुत सालों से हम अच्छे एवं नजदीकी मित्र हैं। दलाई लामा ने आगे कहा, "अलग- अलग देशों में रहने वाले बौद्ध धर्मावलंबियों के बीच आपसी प्रेम का रिश्ता रहना चाहिए। भारत एक गुरु के समान है। हमारा सारा ज्ञान भारत से आता है। हम उसके शिष्य हैं। भारत से संबंध गुरु-शिष्य के समान है।"उन्होंने भारत के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने इतिहास एवं दर्शन से सीखें। 

उन्होंने कहा कि आज वैज्ञानिक भी भारत के प्राचीन ज्ञान एवं दर्शन से सीख ले रहे हैं। इससे पहले पटना पहुंचने पर धर्म गुरु का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वागत किया। यहां से वे बोधगया के लिए रवाना हो गए।कालचक्र पूजा की अगुवाई करने के लिए बोधगया पहुंचने पर तिब्बतियों के आध्यात्मिक धर्मगुरु दलाईलामा का जोरदार स्वागत किया गया। धर्मगुरु के आगमन को लेकर बोधगया को सजाया संवारा गया है। उनके प्रवास स्थल तिब्बती मंदिर और महाबोधि मंदिर को रंगीन बल्बों और पंचशील पताखों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। पूजा-स्थल कालचक्र मैदान में पंडाल बनकर तैयार हो चुका है। 

उनके आगमन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दलाई लामा के प्रवास स्थल को सुरक्षा कर्मियों ने अपने घेरे में ले लिया है।दलाई लामा दो जनवरी को बोधगया में 34वें कालचक्र पूजा का शुभारंभ करेंगे। पूजा में भाग लेने के लिए दो लाख श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की उम्मीद है। कालचक्र पूजा में चत्ति यानी आत्मा को बुद्ध प्राप्ति के लायक शुद्घ और सशक्त बनाने जैसा आध्यात्मिक अभ्यास कराया जाता है। 14 जनवरी को पूजा समाप्त होगी।

 

Tags: Dalai Lama

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD