Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

'ईगो' के चलते कुछ लोग धरना में नहीं हो रहे शामिल : लालू प्रसाद

लालू प्रसाद
लालू प्रसाद
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 27 Dec 2016

केंद्र सरकार की नोटबंदी के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के धरना कार्यक्रम में महागठबंधन में शामिल अन्य घटक दलों के शामिल नहीं होने पर राजद अध्यक्ष ने मंगलवार को कहा कि 'ईगो' के चलते कुछ लोग उनके धरने में शामिल नहीं होना चाहते हैं। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि इसे महाठबंधन के बिखराव के रूप में नहीं देखना चाहिए। केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद ने धरना कार्यक्रम के एक दिन पूर्व पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि महागठबंधन में हालांकि एकता है। उन्होंने कहा, "नोटबंदी से जनता परेशान है। हमलोगों को कोई उपाय नहीं दिखा तो धरना देने का फैसला किया है। बुधवार को हमारी पार्टी शांतिपूर्ण तरीके से धरना देगी।" 

लालू ने कहा, "इसके बाद मैं खुद पूरे बिहार में घूमूंगा और जनता को नोटबंदी के खिलाफ एकजुट करूंगा। इसके बाद पटना में विशाल रैली भी करेंगे। इसके लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात हुई है। कांग्रेस भी नोटबंदी के खिलाफ कार्यक्रम बना रही है।" उल्लेखनीय है कि नोटबंदी के खिलाफ राजद के कार्यकर्ता बुधवार को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर धरने पर बैठेंगे। कांग्रेस और जद (यू) ने इस धरना कार्यक्रम से खुद को अलग कर लिया है। 

 

Tags: Lalu Prasad Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD