Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका! बासरके भैणी से अकाली दल को झटका सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल समय पर सेवा न देने पर जूनियर इंजीनियर पर 20 हजार रूपए का लगाया जुर्माना ''इंजीनियरिंग जल्द ही क्वांटम होने जा रही है'' : प्रो. अरविंद, वीसी, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला दीपक बांसल डकाला अपने साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल इनेलो ने लोकसभा चुनावों के लिए फरीदाबाद, सोनीपत और सिरसा के उम्मीदवार किए घोषित शैमराक स्कूल में अवार्ड सैरेमनी का आयोजन श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति की ऑफिसियल वेबसाइट भी लांच की गई दिगांगना सूर्यवंशी 'कृष्णा फ्रॉम बृंदावनम' के लिए तैयार प्रधानमंत्री ने महावीर जयंती के अवसर पर 2550वें भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव का उद्घाटन किया परवीन डबास ने किया तमिलनाडु स्टेट आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2024 में टेबल का उद्घाटन निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करवाना ही चुनाव आयोग की है प्राथमिकता - अनुराग अग्रवाल मोबाईल ऐप पर मतदाता घर बैठे पा सकते हैं चुनाव संबंधित नवीनतम जानकारी

 

पंजाब सरकार हंगामी स्थिति से निपटने के लिए विशेष पुलिस बल गठित करेगी- सुखबीर सिंह बादल

उप-मुख्यमंत्री ने 125 खिलाडिय़ों सहित 768 कर्मचारियों को पंजाब पुलिस में नियुक्ति पत्र सौंपे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Dec 2016

पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने घोषणा की है कि राज्य में हंगामी स्थिति जैसे कि आंतकवादी हमलों, हाईजैकिंग और ऐसे अन्य मौकों के समय निपटने के लिए 250 पुलिस कर्मचारियों को विशेष पुलिस बल गठित किया जाएगा जिनको अत्याधुनिक तकनीक,हथियारों और सुविधाओं से लैस किया जाएगा। यहां 125 खिलाडिय़ों सहित(9डीएसपी सहित)कुल 768 कर्मचारियों को पंजाब पुलिस में नियुक्ति पत्र सौँपने के अवसर पर अपने संबोधन दोरान पंजाब पुलिस की प्रंशसा करते हुये स. बादल ने कहा कि पंजाब पुलिस देश की बेहतरीन फोर्स है जिसमें की साहसी , बहादुर व उच्च विद्या प्राप्त नवयुवक है जोकिकिसी भी प्रकार की चुनौती का डट कर सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहते है।स. सुखबीर सिंह बादल ने बताया कि पंजाब पुलिस में कुल 70 हजार कर्मचारियों में से अकाली भाजपा सरकार ने पिछले 8 वर्षो में 26 हजार से भी ज्यादा कर्मचारी भर्ती किये है। इस अवसर पर डीएसपी, सब इंस्पैक्टर और कांस्टेबल रैंक में भर्ती किये गये खिलाडिय़ों के अतिरिक्त पंजाब पुलिस के अन्य विंगों के लिए भर्ती किये गये सब इंस्पैक्टर और कांस्टेबलों को भी नियुक्ति पत्र दिये गये।स. बादल ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि पंजाब पुलिस को अत्याधुनिक तकनीकों से लैस करके विश्व की उत्तम फोर्सो में शामिल करवांएगे। उन्होने कहा कि इस भर्ती के लिए पूरी पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई गई थी और सभी को शुद्ध मेरिट के आधार पर भर्ती किया गया है। उन्होने कहा कि पिछले एक दशक में अकाली भाजपा सरकार ने ढाई लाख नवयुवकों को नौकरी दी है।

उपमुख्यमंत्री जोकि राज्य के खेल मंत्री भी है ने इस अवसर पर 9 प्रसिद्ध खिलाडिय़ों को नई खेल नीति तहत डीएसपी के नियुक्ति पत्र भी सौंपे जिनमें तीन बार एशियन खेलों में स्वर्ण पदक विजेता और राष्टमंडल खेलों में स्वर्णपदक विजेता एथलीट मंदीप कौर, एशियन खेलों में स्वर्ण पदक विजेता हाकी खिलाड़ी आकाशदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, रमनदीप सिंह, गुरविन्द्र सिंह चंदी, धर्मवीर सिंह और सरवनजीत सिंह, एशियन खेलों में रजत पदक विजेता एथलीट खुशबीर कौर और एशियन खेलों में कांस्सपदक विजेता हाकी खिलाड़ी अमन दीप कौर शामिल है। इसके अतिरिक्त 643 कर्मचारियों को पंजाब पुलिस के विभिंन विंगों में सब इंस्पैक्टर और कांस्टेबल रैंक में भर्ती करने के नियुक्ति पत्र भी दिये गये। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने प्रतिवर्ष 125 खिलाडिय़ों को पंजाब पुलिस में भर्ती करने की घोषणा भी की।

खिलाडिय़ों को पंजाब पुलिस का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुये स. बादल ने राज्य में चोटी के खिलाड़ी पैदा करन में पंजाब इंस्टीच्यूट आफ स्पोटर्स महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। जहां खिलाडिय़ों के रहन सहन और पढ़ाई का खर्चा पंजाब सरकार द्वारा उठाया जा रहा है उन्होने कहा कि स्पोर्टस स्कूल घुददा की तर्ज पर राज्य सरकार प्रत्येक जिले में खेल स्कूल खोलेगी।पंजाब पुलिस में महिला पक्षीय पहलकदमी की बात करते हुये स. बादल जो कि राज्य के गृह मंत्री भी है ने बताया कि पंजाब पुलिस में 4500 महिलाओं को भर्ती किया गया है। उन्होने बताया कि 200 महिलाओं को पहली बार पंजाब पुलिस में सब इंस्पैक्टर बनाया गया है। उन्होने बताया कि महिला पुलिस कर्मचारियों की अलग सवैट टीम भी तैयार की जाएगी।अन्य पक्षों की बात करते हुये उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब पुलिस में पदोन्नतियों में आई कमी को तोड़ते हुये प्रत्येक रैंक की उच्च स्तर पर पदोन्नतियां करके 25 हजार कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई। उन्होने कहा कि अब ऐसी नीति बना दी गई है कि आठ और 16 वर्षो बाद कर्मचारियों की पदोन्नति स्वयं हो जाएगी।

पत्रकारों से बातचीत करते हुये स. बादल ने कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की निंदा करते हुये कहा कि कैप्टन ने अपने कार्यकाल दौरान नोकरियों पर पूर्ण रोक लगा दी थी जिससे राज्य के नवयुवक अपने अधिकारों से वंचित हो गये थे। आप पार्टी में अपराधियों को भर्ती करने की आलोचना करते हुये उन्होने कहा कि यह पार्टी अपनी नैतिक कदरे कीमतें गवा चुकी है जिसने पार्टी में बलात्कारियों व अन्य अपराधियों को भर्ती किया है।इस अवसर पर डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने नये भर्ती अधिकारियों व कर्मचारियों का स्वागत किया और प्रेरणा देते हुये कहा कि सभी अपनी डियूटी पूरी तनदेही व ईमानदारी से निभाये। उन्होने पंजाब पुलिस की बेहतरी के लिए उठाये गये कदमों के लिए उप मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी किया।इस अवसर पर अन्य के अतिरिक्त उपमुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव मनवेश सिंह सिद्धू, एडीजीपी प्रंबध दिनकर गुप्ता, एडीजीपी आईपीएस सहोता, डायरैक्टर खेलें राहुल गुप्ता और पंजाब पुलिस के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhbir Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD