Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

नंदिता से बन गईं नगमा

जन्मदिन : 25 दिसंबर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Dec 2016

अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री नगमा हिंदी समेत कई भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह भोजपुरी फिल्मों की भी जानी-मानी अभिनेत्री हैं। इन दिनों वह राजनीति में सक्रिय हैं।नगमा का जन्म एक मुसलमान मां और हिंदू पिता के घर क्रिसमस के दिन 25 दिसंबर, 1974 को हुआ था। उनका असली नाम नंदिता अरविंद मोरारजी है। वह मशहूर दिवंगत व्यापारी अरविंद मोरारजी की बेटी हैं। उनकी मां महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र की रहने वाली हैं। वह स्वतंत्रता सेनानी काजी परिवार से हैं और उनका असली नाम शमा काजी था, लेकिन वह अब सीमा नाम से जानी जाती हैं।नगमा के माता-पिता के बीच कुछ पारिवारिक समस्याओं के कारण तलाक हो गया। इसके बाद उनकी मां ने मोरारजी से अलग होकर फिल्म निर्माता चंदर सदाना से शादी की, जिनसे उनकी दो और बेटियां हुईं- ज्योतिका (दक्षिण की अभिनेत्री) और राधिका। राधिका तमिल फिल्मों की अभिनेत्री हैं और उनका एक बेटा है सूरज। 

नगमा के जैविक पिता ने बाद में दूसरी शादी की थी, इसलिए नगमा के दो सौतेले भाई हैं- धनराज और युवराज।नगमा के जैविक पिता अरविंद मोरारजी का 1 जनवरी, 2006 को निधन हो गया। वह अपने पिता के बेहद करीब थीं। उन्होंने मुंबई में यह स्पष्ट किया, "मुझे इस तथ्य पर गर्व है कि मेरा रिश्ता सम्मानित धर्मसिंह मोरारजी के परिवार से है। मेरी मां ने कानूनी तौर पर कोलाबा के रेडियो क्लब में आयोजित एक सार्वजनिक समारोह में अरविंद मोरारजी से शादी की थी।"उनकी मां ने ही उन्हें अभिनेत्री बनने के लिए प्रोत्साहित किया। उनकी मां कई फिल्मों की शूटिंग के दौरान उनके साथ रहा करती थीं।अभिनेत्री नगमा अब 41 साल की हो गई हैं। उन्होंने भले ही कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया हो, लेकिन उनका फिल्मी करियर बॉलीवुड से शुरू हुआ।वर्ष 1990 में फिल्म 'बागी' से उनका करियर शुरू हुआ था। इसमें उनके साथ सलमान खान थे। यह फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में 7वें नंबर पर थी। 

बॉलीवुड में पहली हिट के बावजूद नगमा ने साउथ फिल्म उद्योग का रुख किया।फिल्मी सफर की बात की जाए तो वह अब तक तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ सहित 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हालांकि, उनका बॉलीवुड करियर सीमित लेकिन अच्छा रहा। यहां उन्होंने कई सफल फिल्में दीं, जिनमें 'बागी' (1990), 'यलगार' (1992), 'सुहाग' (1994), 'लाल बादशाह' (1999), 'कुंवारा' (2000), 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' (2004) शामिल हैं।उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया, जो सुपरहिट रहीं। उन्हें फिल्म 'दूल्हा मिलल दिलदार' के लिए भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। नगमा और भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने एक साथ कई फिल्में कीं। इसी बीच दोनों के संबंधों को लेकर चर्चा होने लगी, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। हालांकि रवि किशन पहले से ही शादीशुदा थे, लेकिन दोनों ने कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया।फिल्मों के अलावा, नगमा सबसे ज्यादा क्रिकेटर सौरव गांगुली से अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहीं। उन्होंने तो सौरव के प्रति अपना प्यार जाहिर भी कर दिया था, लेकिन गांगुली ने कभी सार्वजनिक रूप से इस रिश्ते को नहीं कबूला और कुछ साल के रिलेशनशिप के बाद वह अपनी पत्नी के पास वापस लौट गए।

गांगुली के अलावा, भोजपुरी अभिनेता रवि किशन से भी नगमा का नाम जुड़ा। हालांकि, अब तक उन्होंने शादी नहीं की है। इन दिनों वह फिल्मों से दूर कांग्रेस नेता के तौर पर राजनीति में किस्मत आजमा रही हैं।नगमा कांग्रेस की सदस्य हैं और वर्ष 2014 के चुनाव में उन्होंने मेरठ से चुनाव लड़ा था। चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस एमएलए गजराज सिंह ने जनता के बीच उनका हाथ पकड़ लिया था और उन्हें किस करने की कोशिश की थी। इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था, सोशल साइट पर स्वीरें भी साझा की गईं।इस घटना के एक सप्ताह बाद ही नगमा ने एक जनसभा के दौरान एक शख्स को थप्पड़ जड़ दिया था। नगमा का कहना है कि उस शख्स ने उनके साथ बदतमीजी की, इसी के चलते नगमा ने सबके सामने उसे तमाचा जड़ दिया था।वर्ष 2007 में आंध्र प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस पार्टी की एक मुखर समर्थक के रूप में नगमा के लिए सिफारिश की गई थी। अप्रैल 2004 के चुनाव के दौरान वह आंध्र प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की प्रमुख स्टार प्रचारक भी रही हैं।नगमा को उनके 41वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं! 

 

Tags: BOLLYWOOD , SPECIAL DAY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD