Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें होशियारपुर में चुनावी जनसभा के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर बरसे भगवंत मान पंजाब को बी जे पी के अत्याचार के खिलाफ एकजुट होना होगा: राजा वड़िंग उपायुक्त ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जल्द से जल्द सर्वे कराएं- मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद गुरजीत सिंह औजला ने चुनाव अभियान की शुरूआत गुरुद्वारा बाबा छज्जोजी में माथा टेक कर की निजी फायदे के लिए गेहूं की बर्बादी कर रही सरकार 1 मई को सुबह 11 बजे कुरूक्षेत्र में अपना नामांकन करेंगे अभय सिंह चौटाला एलपीयू के स्कूल ऑफ लिबरल एंड क्रिएटिव आर्ट्स ने 'वन इंडिया-2024' फैस्ट की चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती स्वास्थ्य मंत्री पंजाब ने आर्यन्स फार्मेसी सम्मेलन का उद्घाटन किया पंजाब की महिलाओं को आज भी एक-एक हजार मासिक भत्ते का इंतजार: एन.के.शर्मा सीजीसी लांडरां के एप्लाइड साइंस डिपार्टमेंट ने वर्कशॉप का आयोजन किया लोकायुक्त ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की पलवल जिले के 118 वर्ष के धर्मवीर हैं प्रदेश में सबसे बुजुर्ग मतदाता मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस श्री फ़तेहगढ़ साहिब में बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान: रात कितनी भी लंबी हो सच का सूरज चढ़ता ही चढ़ता है, 2022 में जनता ने चढ़ाया था सच का सूरज भारी बारिश और तूफान के बावजूद भगवंत मान ने श्री फतेहगढ़ साहिब में जनसभा को किया संबोधित जुम्मे की नमाज पर मुस्लिम भाईचारे को बधाई देने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों को प्राप्त होगी डाक मतपत्र सुविधा: मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग शहर के 40 खेल संगठनों के प्रतिनिधियों ने की घोषणा,भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को दिया समर्थन भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को 12 जून 1975 के ऐतिहासिक तथ्य याद दिलाई रयात बाहरा यूनिवर्सिटी में 'फंडिंग के लिए अनुसंधान परियोजना लिखने' पर वर्कशॉप सफेद कुर्ती में इहाना ढिल्लों का चुंबकीय अवतार

 

उत्तर प्रदेश में नोटबंदी भी होगा चुनावी मुद्दा : अखिलेश यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 24 Dec 2016

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि विधानसभा चुनावों में नोटबंदी भी एक अहम मुद्दा होगा। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार दोबारा बनने जा रही है। लखनऊ में 5, कालीदास मार्ग स्थित अपने आवास पर एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ये बातें कहीं। अखिलेश ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों और कामों से जनता वाकिफ है जिसके आधार पर मतदान के समय निर्णय करेगी।हालांकि, नोटबंदी को लेकर अखिलेश ने केंद्र सरकार की निंदा करते हुए कहा कि नोटबंदी से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। तमाम दावों के बावजूद अभी तक लोगों को राहत नहीं मिली है। यह पता नहीं है कि बैंक की किस शाखा को कितना पैसा भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से मिल रहा है। इसकी जानकारी लोगों को दी जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता जब परेशान होती है तो उसका जवाब भी देती है। नोटबंदी करने वालों को जनता चुनाव में जरूर सबक सिखाएगी।अखिलेश ने कार्यक्रम के दौरान शहीदों के परिवारों को सहायता राशि प्रदान की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाजवादियों की सरकार ने सभी वर्गो और समुदायों के लोगों की मदद की है। इस सरकार ने लोगों के लिए जितना काम किया है, उतना किसी सरकार ने नहीं किया। समाजवादी पेंशन का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की तरफ से 55 लाख परिवारों को पेंशन दी जा रही है। किसी भी राज्य में इतनी बड़ी संख्या में पेंशन का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है।उन्होंने कहा, "सरकार ने जितना काम किया है, उसके आधार पर हम दावे के साथ कह सकते हैं कि उप्र में विधानसभा चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी का साथ देगी और एक बार फिर पूर्ण बहुमत से हमारी सरकार बनेगी।"

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD