Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

उम्र को पीछे छोड़ रहे अनिल कपूर

जन्मदिन : 24 दिसंबर

अनिल कपूर
अनिल कपूर
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Dec 2016

फिल्म निर्माता-निर्देशक उमेश मेहरा की फिल्म 'हमारे तुम्हारे' से 1979 में एक सहायक अभिनेता के किरदार से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले बॉलीवुड के अभिनेता अनिल कपूर पिछले चार दशकों से फिल्मी पर्दे पर अपने अभिनय का डंका बजा रहे हैं। सोनम, हर्षवर्धन और रिया के 'झक्कास' पिता पर तो उम्र का कोई असर ही नहीं दिखता! 24 दिसंबर, 1959 को महाराष्ट्र के चेम्बूर में जन्मे अनिल ने अपने करियर में एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता सुरेंद्र कपूर के बेटे अनिल कपूर तीन भाइयों में बीच के हैं। उनके बड़े भाई बोनी कपूर भी प्रसिद्ध फिल्म निर्माता हैं और छोटे भाई संजय कपूर भी अभिनेता हैं। अपने करियर के शुरुआती दौर में ही उन्होंने मॉडल सुनीता से शादी के बंधन में बंध गए थे, जिससे उनके तीन बच्चे हैं- सोनम कपूर, हर्षवर्धन कपूर और रिया कपूर।

अनिल की बड़ी बेटी सोनम बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री के रूप में खुद को स्थापित कर चुकी हैं, तो वहीं हर्षवर्धन ने भी इस साल राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म 'मिर्जिया' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की है। 100 से ज्यादा फिल्में करने वाले अनिल कपूर का शुरुआती सफर इतना आसान नहीं रहा। सन् 1980 की 'हम पांच' और 1982 की 'शक्ति' में कुछ छोटी भूमिकाओं के बाद उन्हें 1983 में आई फिल्म 'वो सात दिन' में पहली बार मुख्य किरदार निभाने का मौका मिला, जिसने अनिल को बतौर अभिनेता के रूप में पहचान दिलाई। बहुत कम लोग जानते हैं कि अनिल ने दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी हाथ आजमाया। वह तेलुगू फिल्म 'वम्सावृक्षं' और कन्नड़ फिल्म 'पल्लवी अनुपल्लवी' में काम कर चुके हैं।अनिल कपूर को फिल्म 'पुकार' के लिए वर्ष 2001 में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। 

वर्ष 1984 में यश चोपड़ा की 'मशाल' में अनिल ने वहीदा रहमान, रति अग्निहोत्री और दिलीप कुमार जैसे दिग्गज कलाकारों के बीच अपने अभिनय का हुनर दिखाया, तो वहीं 1985 की फिल्म 'मेरी जंग' में न्याय के लिए लड़ने वाले एक नाराज युवा वकील के किरदार में अनिल ने जान फूंककर उसे हमेशा के लिए यादगार बना दिया। इस फिल्म ने अनिल को एक परिपक्व अभिनेता के रूप में स्थापित कराया। इसके बाद 'कर्मा', 'मिस्टर इंडिया', 'तेजाब', 'राम लखन' जैसी फिल्मों ने अनिल को अभिनय की बुलंदियों पर पहुंचा दिया।अनिल बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड में भी अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। हॉलीवुड फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' ने अनिल को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलवाई। अनिल की फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनियर' ने ऑस्कर अवार्ड हासिल किया था। 

अनिल हॉलीवुड की टेलीविजन श्रंखला '24' का भारतीय रूपांतरण भी छोटे पर्दे पर ला चुके हैं। अनिल कपूर ने अभिनय के साथ ही गायिकी में भी अपना हाथ आजमाया है। वह अपनी फिल्म 'वो सात दिन' के गीत 'तेरे बिना मैं नहीं' और फिल्म 'चमेली की शादी' में अपनी आवाज का जादू चला चुके हैं। अनिल अपने समय के अभिनेताओं से एक दम अलग अंदाज में जाने जाते थे। अनिल का अंदाज, पहनावा और डॉयलॉग बोलने का तरीका उनके दौर के युवाओं में काफी प्रचलित रहा है। अनिल का डायलॉग 'झक्कास' आज भी लोगों की जुबां पर चढ़ा हुआ है और उन्हें बॉलीवुड का 'झक्कास' अभिनेता भी कहा जाता है। अपने इतने लंबे करियर में अनिल ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वह उन सदाबहार अभिनेताओं में से हैं, जो उम्र को पीछे छोड़ अब भी बदस्तूर फिल्मों में अपने अभिनय कौशल दिखा रहे हैं। उन्हें जन्मदिन की बधाई!

 

Tags: BOLLYWOOD , SPECIAL DAY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD