Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

इसरो के लिए तकनीकी उपलब्धियों वाला रहा वर्ष

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 22 Dec 2016

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के लिए बीत रहा यह वर्ष मिली-जुली सफलता और उपलब्धियों वाला रहा। इसरो ने जहां तकनीकी मोर्चे पर कई कामयाबियां हासिल कीं, वहीं कानूनी मोर्चे पर उसे मायूसी हाथ लगी।तकनीकी मोर्चे पर इस साल एक साथ 20 उपग्रह लांच करने के अलावा इसरो ने अपना नाविक सैटेलाइट नेविगेशन प्रणाली स्थापित किया और दोबारा प्रयोग में आने वाले प्रक्षेपण यान (आरएलवी) और स्क्रैमजेट इंजन का सफल प्रयोग किया।इस साल इसरो ने कुल 34 उपग्रहों को अंतरिक्ष में उनकी कक्षा में स्थापित किया, जिनमें से 33 उपग्रहों को स्वदेश निर्मित रॉकेट से और एक उपग्रह (जीएसएटी-18) को फ्रांसीसी कंपनी एरियानेस्पेस द्वारा निर्मित रॉकेट से प्रक्षेपित किया।

भारतीय रॉकेट से प्रक्षेपित किए गए 33 उपग्रहों में से 22 उपग्रह दूसरे देशों के थे, जबकि शेष 11 उपग्रह इसरो और भारतीय शिक्षण संस्थानों द्वारा निर्मित थे।भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी की वाणिज्यिक इकाई एंट्रिक्स कॉरपोरेशन को कुल 500 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल हुए जबकि अभी 500 करोड़ रुपये के ऑर्डर पर बातचीत जारी है।इसरो ने स्वदेश निर्मित भू-समकालिक उपग्रह प्रक्षेपण यान (जीएसएलवी) श्रृंखला के 2 से 2.5 टन वहन क्षमता वाले एक और रॉकेट 'जीएसएलवी मार्क 2' को वैश्विक बाजार में बिक्री के लिए पेश किया।अंतरिक्ष एजेंसी ने इसके अलावा स्वनिर्मित रॉकेट पोलर सैटेलाइट विहकल (पीएसएलवी) में खुद विकसित किए गए मल्टीपल बर्न तकनीक का वाणिज्यिक इस्तेमाल किया।

इसरो ने दो नेविगेशन सेटेलाइटों की अभिकल्पना तैयार करने के लिए अल्फा डिजायन टेक्नोलॉजीज लि. के साथ एक अनुबंध करने के साथ उपग्रहों के उत्पादन के नए चरण में प्रवेश किया।तमाम कामयाबियों और उपलब्धियों के बीच इसरो के लिए इस वर्ष कुछ नकारात्मक घटनाएं भी घटीं। एंट्रिक्स कॉरपोरेशन को कानूनी हार का सामना करना पड़ा।बेंगलुरू की कंपनी देवास मल्टीमीडिया प्राइवेट लिमिटेड और एंट्रिक्स कॉरपोरेशन के साथ हुए अनुबंध को रद्द करने के मामले में एक अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधिकरण में भारत को हार झेलनी पड़ी।भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने वाणिज्यिक मोर्चे पर बेंगलुरू की कंपनी टीमइंडस के साथ चांद पर यान भेजने का समझौता किया था।

इसी वर्ष मई में स्क्रैमजेट इंजन का सफल परीक्षण इसरो के लिए बड़ी सफलता रही।विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (वीएसएससी) के निदेशक के. शिवान ने कहा, "स्क्रैमजेट इंजन वातावरण से ऑक्सिजन खींचकर ईंधन के रूप में इस्तेमाल कर सकता है। परिणामस्वरूप रॉकेट के वजन में काफी कमी लाई जा सकती है जो अधिक से अधिक उपग्रहों को ले जाने में मददगार होगा। रॉकेट के निर्माण में लगने वाली कीमत में भी कमी आएगी।"जून में इसरो ने भारत के उपग्रह काटरेसैट के साथ अन्य 19 उपग्रहों को प्रक्षेपित किया, जिनमें से एक उपग्रह अमेरिकी कंपनी टेरा बेला गूगल की थी।

हालांकि इसरो के अधिकारियों का इस पर कहना है कि अमेरिकी कंपनियों टेरा बेला और प्लैनेट लैब्स के उपग्रहों को एकसाथ छोड़ा जा सकता था।इसरो अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की जेट प्रोपल्सन लेबोरेटरी के साथ संयुक्त रूप से दोहरी फ्रिक्वेंसी (एल एंड एस बैंड) वाली सिंथेटिक एपर्चर रडार (एसएआर) इमेजिंग सैटेलाइट 'नासा-इसरो सिंथेटिक एपर्चर सैटेलाइट' (निसार) के निर्माण पर काम कर रही है, जिसके 2021 तक पूरा होने की उम्मीद है।एंट्रिक्स के चेयरमैन/प्रबंध निदेशक एस. राकेश ने इससे पहले आईएएनएस से कहा था कि भारत द्वारा निर्मित हल्के वजन वाला रॉकेट पीएसएलवी छोटे उपग्रहों को प्रक्षेपित करने में वैश्विक बाजार में अपन स्थिति मजबूत करता जा रहा है।इसके साथ ही इसरो साल 2017 में एक नया धमाका करने वाली है। इसरो की योजना अगले वर्ष एकसाथ 83 उपग्रहों को एक रॉकेट के माध्यम से प्रक्षेपित करने की है। इसमें दो उपग्रह भारत के और 81 उपग्रह दूसरे देशों के होंगे।2017 की शुरुआत में ही इसरो चार टन क्षमता वाले जीएसएलवी रॉकेट के प्रक्षेपण की तैयारी कर रहा है। पहली तिमाही में इसरो कुल तीन उपग्रहों को प्रक्षेपित करेगा।

 

Tags: ISRO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD