Wednesday, 10 June 2026

 

 

खास खबरें नशों पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की एएनटीएफ में अत्याधुनिक स्पेशल इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल यूनिट का उद्घाटन किया लोहे और स्टील की कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.35 करोड़ रुपये का माल जब्त: हरपाल सिंह चीमा मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने के लिए 13 मोबाइल मेडिकल यूनिट की शुरुआत ऑस्ट्रेलियन बैडमिंटन ओपन : ली-जिंग को मात देकर अर्जुन-हरिहरन मेंस डबल्स के दूसरे राउंड में पहुंचे अंबाला छावनी का शहीद स्मारक बनेगा एशिया का सबसे बड़ा स्मारक, युवा पीढ़ी को मिलेगा वास्तविक इतिहास : बी.एल. वर्मा वनडे विश्व कप के बाद जिंदगी बदली, ट्रॉफी जीतने का सिलसिला जारी रखेंगे' : हरमनप्रीत कौर गर्मियों में कॉफी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए शरीर पर क्या पड़ता है असर नीट यूजी पुनर्परीक्षा : सरकार छात्रों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : धर्मेंद्र प्रधान अंबाला घरेलू हवाई अड्डा जल्द होगा शुरू, देश का 165वां एयरपोर्ट बनने की उम्मीद : बी.एल. वर्मा भगवंत मान सरकार द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्जरी बसों के बेड़े का विस्तार अमृतसर में सीमा पार से संचालित आतंकवादी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति दो हैंड ग्रेनेड सहित काबू डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में ‘प्रोजेक्ट जीवनजोत’ बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ बना एक मिसाल अभियान सी.पी. राधाकृष्णन को जल शक्ति मंत्रालय की प्रमुख नदी अंतर्संबंध और जल संरक्षण पहलों के बारे में जानकारी दी गई कविन्द्र गुप्ता ने डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय की 17वीं सीनेट बैठक की अध्यक्षता की जयंत चौधरी ने AI से चलने वाली सोलर स्किल वैन को हरी झंडी दिखाई पंजाब सरकार ने गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के तीर्थयात्रियों के लिए विशेष रेलगाड़ियों की मांग की: हरपाल सिंह चीमा जिनके मन में देश के प्रति आस्था व निष्ठा नहीं, उनके लिए भारत की धरती धर्मशाला नहीं हो सकती : योगी आदित्यनाथ करूर में बाइक चालक को बचाने में कार दुर्घटनाग्रस्त, गर्भवती महिला समेत तीन लोगों की मौत कफ विकार दूर कर मानसिक समस्याओं में राहत देता है नाड़ी शोधन प्राणायाम पुष्कर सिंह धामी ने 221 नवनियुक्त कर्मचारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र बिरसा मुंडा सामाजिक न्याय की खोज में राष्ट्र का मार्गदर्शन करते रहेंगे : सी.पी. राधाकृष्णन

 

एक किताब बना सकती है आपको सफल उद्यमी

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Dec 2016

Last updated on: Dec 18, 2016, 00:00 IST

आप में से कई लोगों ने कभी न कभी अपना व्यवसाय आरंभ करने का सपना देखा होगा और कुछ ने यह भी सोचा होगा कि क्या उद्यमिता आपके लिए उपयुक्त रहेगी? प्रत्येक व्यक्ति की अभिलाषा होती है कि वह जो भी कार्य करे वह उसकी रुचि के अनुरूप हो तथा उसमें उसे सफलता मिले। बहुत ही कठिन है यह जानना कि कौन सा व्यवसाय अनूकुल होगा, जिसमें आपको सफलता मिले। 

आपकी इसी समस्या को हल करेगी लघु व कुटीर उद्योगों की एक ऐसी पुस्तक, जिसमें ऐसे उद्योगों की जानकारी दी गई है, जिन्हें आप आसानी से और कम कीमत पर शुरू कर सकते हैं।इस पुस्तक के माध्यम से उद्यमियों को लघु उद्योग शुरू करने संबंधी उपयोगी मार्गदर्शन एवं उन्हें मिलने वाली सरकारी सुविधाओं की जानकारी प्रदान करना है। इस पुस्तक में लघु क्षेत्र में संचालित होने वाले ऐसे प्रमुख उद्योगों के विषय में हर वह जानकारी दी गई है, जिसकी सहायता से कोई भी व्यक्ति सफलता के पथ पर अग्रसर हो सकता है।

स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया योजना का मुख्य उद्देश्य उद्यमशीलता को बढ़ावा देना है, ताकि देश में रोजगार के अवसर बढ़े। यह एक ऐसी योजना है, जिसके तहत नए छोटे-बड़े उद्योगों को शुरू करने के लिए सरकार द्वारा प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसमें ऋण सुविधाएं, उचित मार्गदर्शन एवं अनुकूल वातावरण आदि को शामिल किया गया है।लघु व कुटीर उद्योग (स्माल स्केल इंडस्ट्रीज) चतुर्थ संस्करण पुस्तक में 100 से भी अधिक लाभदायक और सफल व्यवसाय के बारे में जानकारी दी गई है। पुस्तक में यह भी बताया गया है कि आपको अपना बिजनेस शुरू कैसे करना है और उसके लिए क्या कच्चा माल लगेगा। 

इस पुस्तक में लघु (छोटे पैमाने की औद्योगिक इकाइयां), सूक्ष्म, एवं मध्यम उद्योगों के विषय में विस्तार से बताया गया है।पुस्तक में वित्तीय परियोजना का विवरण दिया गया है और इन वित्तीय परियोजना के माध्यम से विभिन्न उद्योगों की उत्पादन क्षमता, भूमि एवं भवन, मशीन एवं उपकरण तथा कुल अनुमानित लागत की जानकारी दी गई है। साथ ही कच्चे माल के आपूर्तिकर्ताओं, संयंत्र और मशीनरी के आपूर्तिकर्ताओं के पते तथा मशीनरी के चित्र दिए गए हैं जिससे उद्यमी इन जानकारियों का लाभ उठा सकें। 

इस पुस्तक में 100 घरेलू उद्योग, लघु उद्योग, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योगों की जानकारी है, जो आपको सफल व्यवसायी बना सकती है। इनमें लेखन सामग्री का उत्पादन, आयुर्वेदिक फार्मेसी, सौंदर्य व श्रृंगार प्रसाधन उद्योग, प्रिंटिंग इंक उद्योग, अगरबत्ती उद्योग, आइसक्रीम उद्योग, डेरी उद्योग, कन्फैक्शनरी उद्योग, मोमबत्ती उद्योग, वाशिंग डिटरजेंट पाउडर, पापड़, बड़ियां और चाट मसाला उद्योग, लैटेक्स रबड़ उद्योग, रबड़ की हवाई चप्पल बनाना, प्लास्टिक वस्तुओं का उत्पादन, पॉलीथिन शीट उद्योग, प्लास्टिक की थैलियां, पेपर पिन (आलपिन) तथा जेम-क्लिप बनाना शामिल हैं। 

इसी तरह तार से कीलें बनाना, टीन के छोटे डिब्बे-डिब्बियां, कॉर्न फ्लेक्स, फलों व सब्जियों की डिब्बाबंदी एवं संरक्षण, खिलौना और गुड़िया उद्योग, दियासलाई उद्योग, मसाला उद्योग, डबल रोटी उद्योग, इस्तेमाल किए गए इंजन ऑयल का पुनशरेधन, ग्रीस उत्पादन, कटिंग ऑयल, एडहेसिव उत्पादन उद्योग, मच्छर भगाने की क्रीम, सर्जिकल कॉटन, सर्जिकल बैंडेज उद्योग, होजरी उद्योग, रेडीमेड गारमेंट उद्योग, स्विच और प्लग उद्योग, ड्राई सेल बैटरी, बोल्ट एवं नट उद्योग, सोप एंड क्लीनर्स इंडस्ट्री तथा सिल्क स्क्रीन द्वारा कपड़ों पर छपाई शामिल की गई है। 

इसके अलावा बिस्कुट उद्योग, चीनी उद्योग (खांडसारी), इलेक्ट्रोप्लेटिंग इंडस्ट्री, टायर र्रिटीडिंग उद्योग, खाद्य रंगों का निर्माण, फलों और फूलों के एसेन्स, मक्खन और मसालों की सुगंधें, चिप्स तथा वेफर्स, नूडल्स एवं सेवइयां, माल्ट फूड तथा माल्ट मिश्रित पेय, मक्का स्टार्च, पान मसाले तथा गुटके, सुगंधित जाफरानी जर्दा, किवाम तथा मसाले, हुक्के के लिए सुगंधित तंबाकू, नसवार पाउडर और पेस्ट, सूखी संरक्षित और डिब्बा बंद सब्जियां, सॉसेज, कैचअप व अचार, दुग्ध पाउडर, घी, पनीर, कत्था निर्माण उद्योग, पेंट निर्माण उद्योग आदि शामिल हैं। 

 

Tags: BOOK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD