Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने आरएसएस को कोसा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोच्चि , 11 Dec 2016

केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने रविवार को भोपाल में उनके खिलाफ हुए प्रदर्शन के लिए 'आरएसएस की संस्कृति' को जिम्मेदार ठहराया, जिसके कारण वह एक समारोह में शिरकत नहीं कर पाए। मध्य प्रदेश से लौटने के बाद विजयन ने कहा कि शनिवार को हुए विरोध प्रदर्शन के पीछे भाजपा के वैचारिक अभिभावक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) का हाथ था।मुख्यमंत्री ने कहा, "आमतौर पर जब मुख्यमंत्री किसी दूसरे राज्य के दौरे पर जाते हैं तो उसके लिए प्रोटोकोल होता है। लेकिन विरोध प्रदर्शन के पीछे चूंकि आरएसएस था, इसलिए पुलिस मूकदर्शक बनी रही। यह आरएसएस की संस्कृति को प्रतिबिंबित करता है।"बजरंग दल और आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने विजयन को भोपाल में एक कार्यक्रम में भाग लेने से रोक दिया था।

मध्य प्रदेश पुलिस ने केरल के संगठनों की ओर आयोजित सभास्थल तक पहुंचने से पहले ही विजयन को लौट जाने को कहा।विजयन ने कहा, "केरल में ऐसा कभी नहीं हुआ है। हाल में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कन्नूर का दौरा किया था, जो मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का गांव (गढ़) माना जाता है। पर वहां कोई मुद्दा नहीं था।"मुख्यमंत्री ने कहा, "आपको यह नहीं भूलना चाहिए कि केंद्रीय गृह मंत्री का दौरा ऐसे समय हुआ था जब कन्नूर में भारी तनाव था। यही सोच और संस्कृति में अंतर है।"घटना की जानकारी मिलने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विजयन को फोन किया और खेद जताया। राज्य के पुलिस प्रमुख ने भी विजयन से मुलाकात की और जो कुछ हुआ उसके लिए माफी मांगी।

 

Tags: Pinarayi Vijayan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD