Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

उत्तर प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं : अखिलेश यादव

 अखिलेश यादव
अखिलेश यादव
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 10 Dec 2016

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा, "हम तो निष्पक्ष हैं, देखना है विधानसभा चुनाव को लेकर दूसरे लोग कितना निष्पक्ष हैं। हम तो फेयर चुनाव चाहते हैं।" पुलिस वीक के तहत वह प्रदेश कैडर के आइपीएस अधिकारियों से मुखातिब थे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रदेश कैडर के आइपीएस अधिकारियों को अपने सरकारी आवास पर दोपहर के भोजन पर बुलाया था। अखिलेश ने कहा, "उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव काफी चर्चा में रहता है। यहां पर चुनाव जीतने के लिए हर राजनीतिक दल हर हथकंडा अपनाएंगे। इसके लिए हर दल अपनी-अपनी बात करेगा। मुझे चुनाव का सबसे ज्यादा इंतजार है। मैं बेसब्री से इसका इंतजार कर रहा हूं। चुनाव का सबसे ज्यादा इंतजार मैं कर रहा हूं। मैंने कहा था मेट्रो चलने के अगले एक घंटे के बाद मैं चुनाव के लिए तैयार हूं।"उन्होंने कहा कि बैंक या फिर एटीएम से पैसा निकालने के लिए लाइन में लगे लोगों के साथ जरा सा भी अभद्रता न हो, यह लोग तो वैसे ही काफी परेशान हैं। इनको और भी परेशान न किया जाए। बैंकों की लाइनों में लगे लोगों को पुलिस परेशान न करे। सरकार की पहचान आपके काम से ही बनती है।मुख्यमंत्री ने कहा, "हम कार्रवाई नहीं करना चाहते, लेकिन करनी पड़ी। बैंक की सभी ब्रांच का बुरा हाल है। कोई कालाधन नहीं होता है, सच तो यह है कि सिर्फ लेनदेन ही काला और सफेद होता है।" अखिलेश ने कहा कि जमाने के साथ चलना जरूरी है।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाने में उप्र पुलिस की सबसे अहम जिम्मेदारी है। जब से काम करना शुरू किया, इस सरकार ने हर क्षेत्र में इतिहास बनाया है। उप्र में दोबारा सरकार बनाने का भी इतिहास जरूर बनाएंगे।

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD