Tuesday, 16 April 2024

 

 

खास खबरें आप उम्मीदवार उमेश मकवाना ने भगवंत मान की मौजूदगी में भरा नामांकन पत्र मलायका अरोड़ा ने 'एम्प्रेस' के रूप में ईशा अग्रवाल को दिया नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया का क्राउन रेलवे स्टेशन पर गुरजीत सिंह औजला के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब कांग्रेस के सीनियर नेताओं, कार्यकर्ता और शहर वासियों ने बरसाए फूल गारंटी तो चौ. देवीलाल की थी, मोदी की तो झूठ और फरेब है: अभय चौटाला दुर्गाष्टमी के अवसर पर राजभवन में फलाहार ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन एलपीयू ने मैकरॉन के सबसे बड़े डिस्प्ले के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया योग से मेरे जीवन में बदलाव आया-समायरा संधू सीजीसी के बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट ने बायोएंटरप्रेंयूर्शिप पर इवेंट आयोजित किया डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिला बाल सुरक्षा यूनिट व बाल कल्याण कमेटी के कामकाज की समीक्षा की ज्ञान ज्योति द्वारा हस्टा ला विस्टा बैनर तले फ्रेशर्स एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया 50,000 मजबूत पंजाब कांग्रेस कैडर भाजपा को खत्म कर देगा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पंजाब राजभवन में मनाया गया हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस 17 अप्रैल को श्री राम नवमी के उस्तव पर सुबह 5 वजे विशाल प्रभात फेरी निकली जाएगी प्रदेश में उत्साह व हर्षाल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस बंगाल में मतदाताओं की सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग से मिला भाजपा शिष्ट मंडल 22 गांवों के लोगों ने जिस विश्वास से सिर पर पगड़ी रखी,उसका सम्मान रखूंगा- संजय टंडन अम्बाला छावनी में भाजपा की कर्मठ फौज जिसकी हुंकार सारे हिंदुस्तान में जाती है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज 'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे डीजे फ्लो ने साझा किया अपना नया गीत "लाइफ" वास्तविकता दिखा रहे हैं वेब सीरीज़ और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म-अलंकृता सहाय बेला फार्मेसी कॉलेज ने नेटवर्क फार्माकोलॉजी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

 

तकनीक के इस्तेमाल पर अधिक ध्यान दे रही सरकार : अखिलेश यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 08 Dec 2016

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ सप्लाई (ई-पीओएस) मशीन योजना के तहत खाद्य वितरण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उप्र सरकार की कोशिश है कि आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर ज्यादा से ज्यादा गरीबों को लाभ पहुंचाया जा सके। लखनऊ स्थित लोकभवन में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने इस योजना की शुरुआत करते हुए यह बातें कही। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए हम तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। जनता को लाभ देना बड़ी चुनौती है। अखिलेश ने कहा, "मैं समझता हूं कि रतन टाटा का उप्र से गहरा रिश्ता बनता जा रहा है। अखिलेश ने कहा कि टाटा से और ज्यादा काम करने की प्रेरणा मिलती है।"सरकार की उपलब्धियों गिनाते हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है। समाजवादी पेंशन में भी तकनीक का प्रयोग किया गया। अब स्मार्टफोन जनता से भी जुड़ेंगे। अभी इसकी शुरुआत शहरी क्षेत्र से हो रही है। बाद में यह गांवों तक भी पहुंचेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादियों ने तकनीका के इस्तेमाल से भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई है। लैपटॉप इतने बांट दिए हैं कि किसी प्रदेश में इतने लैपटॉप नहीं बांटे गए। लोग सपना दिखा रहे हैं और हम काम कर रहे हैं।इस मौके पर मौजूद टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा ने कहा कि उत्तर प्रदेश लगातार विकास कर रहा है। अखिलेश काफी प्रगतिशील मुख्यमंत्री हैं। वह प्रदेश में नित नए विकास कर रहे हैं। अखिलेश अब मुझे करीबी दोस्त लगने लगे है। उनसे जुड़ना मेरे लिए सम्मान की बात है। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने कहा, "प्रदेश सरकार टाटा ट्रस्ट के सहयोग से इस परियोजना को लखनऊ नगर की 675 राशन की दुकानों पर चला रही है। जहां ई-पीओएस मशीन के माध्यम से लाभार्थियों को अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है। इसकी सफलता के बाद परियोजना का चरणबद्ध विस्तार करने का फैसला किया गया है।"

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD