Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

नरेंद्र मोदी और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति डॉ. अशरफ गनी ने श्री दरबार साहिब के इर्द-गिर्द की खूबसूरती को सराहा

गुरू भूमि को शत्-शत् प्रणाम -नरेंद्र मोदी , अमृतसर कल्पना का अजूबा- अशरफ गनी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 03 Dec 2016

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पवित्र शहर श्री अमृतसर साहिब के दौरे के अवसर पर श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होते हुये दरबार साहिब की परिक्रमा की। वहीं ही अकाल तख्त साहिब के आगे भी शीश झुकाया। इस अवसर पर उनके साथ अफगानिस्तान के राष्ट्रपति डॉ. अशरफ गनी, राज्यपाल श्री बी पी बदनौर, मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल, उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्रीमती हरसिमरत कौर बादल, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री श्री वी के सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री विजय सांपला आदि भी थे। प्रधानमंत्री ने लगभग 35 मिनट दरबार साहिब में बिताये जिस दौरान हरमंदिर साहिब ने माथा टेकने के अवसर पर उनको हैड ग्रंथी द्वारा सरोपे से नवाजा गया। वह 8.15 से 8.50 तक श्री दरबार साहिब में रहे। इस दौरान उन्होंने लंगर में सेवा भी की। उनको दरबार साहिब के सूचना केंद्र में मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल द्वारा भी श्री हरमंदिर साहिब के मॉडल से विशेष तौर पर सम्मान्नित किया गया। श्री नरेंद्र मोदी हैरीटेज स्ट्रीट में अपनी कारों के काफिले के साथ आये और उन्होंने ताजा तबदीली और विरासती स्वरूप का नजारा देखा। दरबार साहिब के भीतर परिक्रमा के दौरान उनके चेहरे पर प्रसन्नता झलक रही थी। अपने इस दौरे को आलौकिक तथा आत्मिक बताते हुये श्री मोदी ने दरबार साहिब की विजटर बुक में ‘गुरू भूमि को शत्-शत् प्रणाम’ लिख कर अपनी अंतरिव श्रद्धा व्यक्त की। 

अफगानिस्तान के  राष्ट्रपति अशरफ गनी ने पहली बार श्री दरबार साहिब के दर्शन करते हुये अपने इस दौरे को ऐतिहासिक करार दिया और अमृतसर की खूबसूरती की भरपूर तारीफ की। उन्होंने विजिटर बुॅक में ‘द वंडर ऑफ इमेजीनेशन’ का इंद्राज किया। इस दौरे के अवसर पर मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल और उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने प्रधानमंत्री और अन्य अंतरराष्ट्रीय नेताओं को पंजाबी संस्कृति तथा धार्मिक विरसे से अवगत् करवाया और बताया कि किस प्रकार पंजाब सरकार के प्रयासों स्वरूप विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान वाले इस पवित्र शहर को खूब सूरत विरासती स्वरूप प्रदान करने के उन्होंने दिन-रात मेहनत की। उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने बताया कि श्री दरबार साहिब की तरफ को आती हैरीटेज स्ट्रीट का स्वरूप संवारने के लिए 160 करोड़ रुपये की लागत के साथ आस-पास वाली सभी 170 ईमारतों को पुरातन स्वरूप दिया गया है। इस रास्ते की बदली नुहार पंजाब के कला और विरासत की गवाही स्वयं भरती है और शहर का प्रसिद्ध फ व्वारा चौंक जहां कभी इंग्लैंड की रानी विकटोरिया की प्रतिमा अंग्रेज सरकार द्वारा लगाई गई थी। वहां अब शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा स्थापित की गई है जिनका राज धर्म निरपेक्षता, भाईचारक सांझ तथा विकास का गवाह है। उन्होंने कहा कि इस हैरीटेज स्ट्रीट में घूमने के बाद आपको 18वीं सदी की याद आ जाती है। इस अवसर पर अन्य के अतिरिक्त राज्यसभा सदस्य श्वेत मल्लिक, पंजाब के कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी, मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव के जे एस चीमा, उपमुख्यमंत्री के प्रधान सचिव पी एस औजला, विशेष प्रधान सचिव राहुल तिवाड़ी, पुलिस आयुक्त लोकनाथ आंगरा और आई जी कुंवर विजय प्रताप, एस जी पी सी के सचिव अमरजीत सिंह चावला, मुख्य सचिव हरचरन सिंह आदि उपस्थित थे। 

 

Tags: Narendra Modi , Ashraf Ghani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD