Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला

 

मतभेद मिटा कर चुनाव की तैयारियों में जुटें : मुलायम सिंह यादव

मुलायम सिंह यादव
मुलायम सिंह यादव
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 01 Dec 2016

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को कार्यकर्ताओं से मतभेद मिटा कर चुनाव-प्रचार में जुटने की नसीहत दी और कहा कि सपा सरकार को फिर वापस लाना है। उन्होंने यह भी कहा कि सपा की कथनी और करनी में अंतर नहीं होता है। लखनऊ मेट्रो की परीक्षण गाड़ी को हरी झंडी दिखाने के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए मुलायम ने यह बात कही। उन्होंने कहा, "मेट्रो समय पर शुरू होने से मुझे खुशी है। सपा की कथनी और करनी में कोई भेद नहीं है, कथनी और करनी में भेद करने वाले भ्रष्टाचारी होते हैं। उत्तर प्रदेश के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है।"मुलायम ने कहा, "मेट्रो का काम देश के सामने उदाहरण है, जो काम उप्र में हो रहा, वह भारत के किसी राज्य में नहीं हुआ। कोई नहीं कह सकता है कि उप्र में काम नहीं हुआ।"सपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री अखिलेश को बधाई दी और कहा, "उनके साथ कई अनुभवी मंत्री काम कर रहे हैं। उनके कामों की हर तरफ तारीफ हो रही है। कार्यकर्ताओं के काम नहीं हो रहे हैं, यह मेरी शिकायत है।"उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर इशारा करते हुए कहा, "नौजवानों को रोजगार मिलना चाहिए। चार लाख लोगों को हमने रोजगार दिया है, 11 लाख बेरोजगारों को काम देना बाकी है।"उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनी तो बेरोजगारी की समस्या दूर कर देंगे।भारत-पाकिस्तान सीमा पर शहीद हो रहे जावानों पर दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, "देश के जवान दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। मैंने जवानों के साथ लद्याख में रात बिताई है, उनकी कठिनाई देखी है। सीमा सुरक्षा के मामले में उप्र सबसे आगे है। देश की सीमा पर उप्र के सबसे अधिक जवान तैनात हैं।"

 

Tags: MULAYAM YADAV

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD