Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला

 

स्वतंत्र निदेशकों पर शक करना 'बेहद दुर्भाग्यपूर्ण' : साइरस मिस्त्री

साइरस मिस्त्री
साइरस मिस्त्री
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 14 Nov 2016

टाटा संस के अपदस्थ अध्यक्ष साइरस मिस्त्री ने होल्डिंग कंपनी का नियंत्रण करने वालों पर जमकर बरसते हुए कहा कि समूह की कंपनियों के स्वतंत्र निदेशकों पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इनमें से कुछ निदेशक बांबे हाऊस में चल रही इस कॉरपोरेट लड़ाई में मिस्त्री के समर्थन में आए थे। मिस्त्री ने रविवार को जारी अपने नवीनतम बयान में कहा, "टाटा संस के स्वतंत्र निदेशकों पर सवाल उठाना सचमुच दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि देश उन्हें भारतीय उद्योग जगत के दिग्गज के रूप में मानता है।"मिस्त्री ने खासतौर से कुछ स्वतंत्र निदेशकों का उल्लेख किया जिनमें दीपक पारेख, गौतम बनर्जी, इरीना विटल, केकी दादीसेठ और इंडियन होटल के नादिर गोदरेज के साथ ही नसीर मुनजी, नुस्ली वाडिया, विभा पॉल ऋषि और टाटा केमिकल्स के यशवंत थोरट शामिल हैं।मिस्त्री ने अपने बयान में कहा, "उपरोक्त नौ स्वतंत्र निदेशकों की सूची को उजागर करना जरूरी है। इनमें से छह की नियुक्ति रतन टाटा के कार्यकाल में हुई। इनमें से दो निदेशक टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी भी हैं।"यह बयान टाटा संस द्वारा पिछले हफ्ते कम से कम पांच कंपनियों के शेयरधारकों की बैठक के लिए नोटिस जारी करने के बाद आया है जिसमें उनके बोर्ड से मिस्त्री को हटाने की मांग की गई है। इन कंपनियों में इंडियन होटल्स, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा केमिकल्स और टाटा कंसलटेंसी सर्विसेस शामिल है।

 

Tags: COMMERCIAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD