Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका!

 

जेएनयू के 200 विद्यार्थी, नजीब अहमद की मां हिरासत में

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Nov 2016

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के करीब 200 विद्यार्थियों के साथ ही विश्वविद्यालय के लापता छात्र नजीब अहमद की मां को यहां रविवार को हिरासत में ले लिया गया। यह कार्रवाई तब की गई, जब वे इस मामले में पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ इंडिया गेट पर प्रदर्शन करने के लिए आगे बढ़ रहे थे। शाहिद रजा नामक एक प्रदर्शनकारी ने आरोप लगाया कि नजीब की मां फातिमा के साथ बदसलूकी की गई। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों को मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया है। रजा ने आईएएनएस से कहा, "पुलिस ने हमें इंडिया गेट के रास्ते में हिरासत में लिया। उन्होंने नजीब की मां के साथ बदसलूकी की। वास्तव में ऑटो रिक्शा पर सवार दो महिलाओं को पुरुष पुलिस अधिकारियों ने रोका। उनके साथ कोई महिला पुलिसकर्मी नहीं थी।"

प्रतीक सिन्हा ने ट्वीट किया है, "नजीब की मां को दिल्ली पुलिस ने घसीट कर बाहर निकाला। देश में एक मां अपने बेटे के लापता होने पर सार्वजनिक तौर पर विरोध प्रदर्शन नहीं कर सकती।" एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत हिरासत में लिया गया। इस धारा में चार या उससे अधिक लोगों के एक जगह पर जुटने पर प्रतिबंध है। इंडिया गेट के पास धारा 144 लागू है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र से सवाल किया है कि सरकार छात्रों से डरी हुई क्यों है? केजरीवाल ने इससे पहले प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों से मुलाकात की थी। 

केजरीवाल ने कहा कि जितनी पुलिस रविवार को तैनात की गई थी, यदि उसके आधे का भी इस्तेमाल नजीब का पता लगाने के लिए किया गया होता तो अब तक वह मिल गया होता। बाद में उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "यदि आप युवकों को रोकते हैं तो वे और आंदोलित होंगे। मैं यह बात कई मर्तबा कह चुका हूं।" जेएनयू छात्रसंघ की महासचिव सतरूपा चक्रवर्ती ने कहा है कि वे लोग प्रदर्शन इस वजह से कर रहे हैं क्योंकि 15 अक्टूबर से लापता नजीब को ढूंढ़ने के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों ने नजीब की पिटाई की थी, उन्हें पूछताछ के लिए शनिवार को बुलाया गया था। यह तो बहुत कम है और बहुत देर से की गई कार्रवाई है।

 

Tags: PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD