Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

संगीत चिकित्सा बच्चों में अवसाद घटाने में मददगार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 06 Nov 2016

संगीत चिकित्सा से बच्चों और किशोरों की निराशा और व्यवहार संबंधी एवं भावात्मक समस्याओं में कमी लाई जा सकती है। यह जानकारी एक अध्ययन में सामने आई है। शोधकर्ताओं ने 251 बच्चों एवं किशोरों को अध्ययन में शामिल किया। इनकी उम्र आठ से 16 वर्ष के बीच थी। इनका संगीत उपचार किया गया। जिन बच्चों को संगीत चिकित्सा दी गई, उनके आत्मविश्वास में काफी वृद्धि हुई और उनकी उदासी काफी कम हुई। जिनका इलाज बगैर संगीत चिकित्सा के किया गया, उनमें इतना अच्छा परिणाम नहीं आया। यह अध्ययन रपट चाइल्ड साइकोलॉजी एंड साइकेट्री में प्रकाशित हुई है। इसमें पाया गया है कि 13 साल से अधिक उम्र के जिन किशोरों को संगीत चिकित्सा दी गई, उनके अभिव्यक्ति कौशल में काफी सुधार हुआ। खासकर उनकी तुलना में, जिन्हें सामान्य चिकित्सा मुहैया कराई गई और अकेले रहे। संगीत चिकित्सा से सभी आयुवर्ग के समूहों की सामाजिकता में भी सुधार हुआ।

अध्ययन में शामिल बच्चों को दो समूहों में बांटा गया था। 128 को सामान्य चिकित्सा के विकल्प के तहत रखा गया था, जबकि 123 को सामान्य संगीत चिकित्सा के साथ संगीत चिकित्सा भी दी गई थी। इन सभी का भावात्मक, विकासात्मक या व्यवहार संबंधी समस्याओं का इलाज किया जा रहा था। ब्रिटेन के बोर्नमाउथ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सैम पोर्टर ने कहा, "यह अध्ययन बच्चों और किशोरों के व्यवहार संबंधी और मानसिक स्वास्थ्य की जरूरतों संबंधी प्रभावी इलाज का तरीका तय करने के बारे में बहुत महत्वपूर्ण है।" स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने वालों को जब वे बच्चों और किशोरों का इलाज कर रहे होते हैं, तब उन्हें हमारी रपट के निष्कर्षो पर विचार करना चाहिए कि वे किस तरह से उनकी सहायता करना चाहते हैं। एवरीडे हार्मोनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिएरा रिली ने कहा, "संगीत चिकित्सा का अक्सर बच्चों और किशोरों पर खास मानसिक स्वास्थ्य की जरूरतों के हिसाब से इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन यह पहला अवसर है, जब एक चिकित्सा व्यवस्था के तहत इसके इलाज के लिए इसके प्रभाव को दिखाया गया है।"

 

Tags: HEALTH , STUDY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD