Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला

 

राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ मोदी का पुतला फूंका

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गौतमबुद्ध नगर , 03 Nov 2016

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को आत्महत्या करने वाले पूर्व सैन्यकर्मी के परिजनों से न मिलने देने और दिल्ली पुलिस द्वारा उन्हें हिरासत में लिए जाने के विरोध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दादरी कस्बे में कोतवाली के सामने विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवा कांग्रेस गौतमबुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष दीपक चोटीवाला ने कहा कि लोकतंत्र में ऐसा कभी नहीं देखा गया। एक प्रमुख विपक्षी दल के नेता को पीड़ित परिवार से मिलने के लिए अस्पताल के एक दरवाजे से दूसरे दरवाजे पर भटकना पड़ा, और अंदर जाने का प्रयास करने पर बलपूर्वक रोककर हिरासत में ले लिया गया, वह भी दो बार। 

यह एक तरह से अघोषित आपातकाल है। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर ने कहा कि जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आई है, सिर्फ बड़बोले और झूठे लोगों के ही अच्छे दिन आए हैं। एक पूर्व सैनिक सरकारी व्यवस्था से तंग आकर आत्महत्या कर लेता है और सरकार उसके परिवार को ही गिरफ्तार कर लेती है। यह फासीवादी मोदीराज में ही संभव है।प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एम.एल. वर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती शर्मा, बिन्नू भाटी, सागर भाटी, शीला वर्मा, मनोज वर्मा, माया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Tags: Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD