Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल PEC के पूर्व छात्र, स्वामी इंटरनेशनल, यूएसए के संस्थापक और अध्यक्ष, श्री. राम कुमार मित्तल ने कैंपस दौरे के दौरान छात्रों को किया प्रेरित मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा फेसबुक लाइव के ज़रिये पंजाब के वोटरों के साथ बातचीत महलों में रहने वाले गरीबों का दुख नहीं समझ सकते: एन.के.शर्मा एनएसएस पीईसी ने पीजीआईएमईआर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गर्मी की एडवाइजरी को लेकर सिविल सर्जन ने ली मीटिंग अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बने सैवसोल ल्यूब्रिकेंट्स के ब्रांड एंबेसडर सिंगर जावेद अली ने स्पीड इंडिया एंटरटेनमेंट का गीत किया रिकॉर्ड अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ'

 

'ब्रज भाषा में दोहे कहते थे अकबर'

'ब्रज भाषा में दोहे कहते थे अकबर'
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Oct 2016

वरिष्ठ पत्रकार और 'अकबर' किताब के लेखक शाजी जमां का कहना है कि अकबर सभी प्रकार की जानकारियां रखते थे, और बहुत कम लोगों को पता है कि वह ब्रज भाषा में दोहे कहते थे, साथ ही वह आम जनता की बोलचाल की भाषा से भी वाकिफ थे। उन्होंने कहा कि भाषा के अलावा धर्म में भी उनकी गहरी रुचि थी। जमां ने कहा, "बादशाह अकबर आज के जमाने की भाषा में 'डिस्लेकशिया' नामक बीमारी के शिकार थे। इसका आधार वे दो दस्तावेज हैं, जिनमें अकबर की लिखावट देखने को मिलती है। लेकिन, वह सभी प्रकार की जानकारी रखते थे। बहुत कम लोगों को पता है कि वह ब्रज भाषा में दोहे कहते थे, साथ ही वह आम जनता की बोलचाल की भाषा से भी वाकिफ थे। भाषा के अलावा धर्म में भी उनकी गहरी रुचि थी।" ऑक्सफोर्ड बुक स्टोर और राजकमल प्रकाशन समूह का साझा कार्यक्रम जमां की आने वाली किताब 'अकबर' पर आधारित थी और अनुभवी पत्रकार मधुकर उपाध्याय ने लेखक के साथ संवाद में बादशाह अकबर के जीवन और उनके कार्यकाल पर चर्चा की। 

कार्यक्रम में दास्तानगो दारैन शाहिदी ने किताब के एक अंश का पाठ किया, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा।उपाध्याय और जमां के बीच लगभग एक घंटे से अधिक की बातचीत में मुगल सल्तनत के बादशाह अकबर के जीवन के कई अनकहे, अनसुलझे और दिलचस्प पहलुओं की जानकारी सामने आई, जिसने लोगों की किताब के प्रति उत्सुकता और अधिक बढ़ी।उपाध्याय द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में जमां ने कहा, "निर्देशक के. आसिफ की फिल्म मुगल-ए-आजम में अकबर का किरादर निभाने वाले पृथ्वीराज कपूर और बादशाह अकबर के बीच कुछ समानता जरूर थी, ऐसा अकबर के आखिरी दिनों की एक तस्वीर से पता चलता है। जिसमें वह बहुत हद तक पृथ्वीराज कपूर की तरह दिखते हैं। इसका मतलब यह कि के. आसिफ भी उन शोध सामग्रियों तक जरूर पहुंचे होंगे, जिनका शोध के दौरान मैंने भी अध्ययन किया है।"

जमां ने कहा, "अपने शोध और उपन्यास के लिखने के दौरान अकबर पर बनी फिल्मों, टीवी धारावाहिकों और किताबों से अपने को जानबूझ कर दूर रखा, ताकि शोध पर उसके असर से बचा जा सके। बादशाह अकबर के करीबी माने जाने वाले लेखकों की किताबों और देसी भाषाओं के साहित्य, साथ ही ईसाई पादरियों के पत्रों आदि को ही अपने अध्ययन का आधार बनाया। साथ ही मुगल कालीन चित्रों का भी गहरा अध्ययन किया है।"उल्लेखनीय है कि इतिहास के पन्नों में धर्मनिरपेक्ष शासक के रूप में मशहूर अकबर की जिन्दगी में एक ऐसा भी समय आया, जब वह मानने लगे थे कि उनका जन्म किसी विशेष कार्य को सम्पन्न करने के लिए हुआ है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी अकबर के रूहानी और सियासी व्यक्तित्व को समग्रता में सामने लाने वाला उपन्यास 'अकबर' 15 नवंबर तक अमेजन पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है।

 

Tags: BOOK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD