पंजाब सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 5 तहसीलदार, 27 नायब तहसीलदार के तबादले के हुक्म जारी किये हैं।आज यह जानकारी देते हुये राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते ने कहा है कि 5 तहसीलदार में प्रदीप सिंह बैंस को मजीठा और अमृतसर-1 का अतिरिक्त चार्ज, लखविंदर सिंह को तपा, सीमा सिंह को तहसीलदार खडूर साहिब के अतिरिक्त तहसीलदार तरनतारन का अतिरिक्त चार्ज, नवतेज सिंह सोढी को पठानकोट और सुभाष चंद्र भारद्वाज को गुरदासपुर में तबदील किया गया है।
प्रवक्ता ने आगे कहा कि जालंधर, पटियाला और फिरोज़पुर मंडलों के 27 नायब तहसीलदारों को राज्य में तबदील किया गया है। जालंधर मंडल के 15 नायब तहसीलदारों में ग्रुरप्रीत सिंह गिल को तरसिका, सुखदेव बंगड़ को गुरदासपुर, जसवीर कुमार को हरगोबिंद पुर, राम आनंद को रिकवरी तरनतारन प्रगन सिंह-2 को हाजीपुर, मेला सिंह को सुल्तानपुर लोधी, दिलदार सिंह को मैहत्तपुर, संदीप कुमार को भूलथ, गुरसेवक चंद को ढिलवां, प्रेमचंद को अटारी, अमरजीत सिंह -2 को कादियां, निर्मल सिंह को भोगपुर, सतीश कुमार को तलवंडी चौधरियां, निरोत्तम सिंह को नकोदर और हरविंदर सिंह को बटाला में तबदील किया गया है।
जबकि जतिंदर सिंह के तैनाती के आदेश बाद में किये जायेंगे।पटियाला मंडल के 8 नायब तहसीलदारों में से मनवीर सिंह ढिल्लों को बंगा, हरिंदर जीत सिंह को चमकौर साहिब, रूपिंदर मानकू को मोरिंडा, हरपाल सिंह को भदौड़, हरि सिंह को खमाणों, चेतन बंगड़ को बस्सी पठाना, हमीर सिंह को पातड़ां और कर्मजीत सिंह को मूनक में तबदील किया गया है।फिरोजपुर मंडल के चार नायब तहसीलदारों में से मनिंदर सिंह (सीडीसी) को मोगा, सुरिंदरपाल सिंह पब्बी (सीडीसी) को तलवंडी भाई, श्यामलाल (सीडीसी) को सीतोगुनो और सुरिंदर पाल सिंगला (सीडीसी) को बरीवाला मे तबदील किया गया है।