अजय ठाकुर ने यहां जारी कबड्डी विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर अपने लिए एक अलग मुकाम बनाया है। आज वह विश्व कप के मौजूदा संस्करण में भारत के सबसे सफल खिलाड़ी हैं। अजय ने कहा है कि उनकी टीम एक बार फिर इतिहास दोहराना चाहती" /> इतिहास दोहराने की चाह : अजय ठाकुर
Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

इतिहास दोहराने की चाह : अजय ठाकुर

अजय ठाकुर
अजय ठाकुर
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 17 Oct 2016

अजय ठाकुर ने यहां जारी कबड्डी विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर अपने लिए एक अलग मुकाम बनाया है। आज वह विश्व कप के मौजूदा संस्करण में भारत के सबसे सफल खिलाड़ी हैं। अजय ने कहा है कि उनकी टीम एक बार फिर इतिहास दोहराना चाहती है। कबड्डी विश्व कप की आधिकारिक वेबसाइट ने अजय के हवाले से यह बात कही है। अजय ने यह भी कहा है कि यह पहले से ही तय था कि ईरानी टीम भारत के लिए सबसे कड़ी प्रतिद्वंद्वी साबित होगी और अब भारत के लिए ईरान का सामना करने का वक्त आ गया है, क्योंकि उसका सामना सेमीफाइनल में ईरान से हो सकता है।विश्व कप में भारत की संभावनाओं पर अजय ने कहा, "हमारी टीम काफी शक्तिशाली और संतुलित है। हम इस बार भी इतिहास दोहराने की कोशिश करेंगे।"

अजय ने यह भी कहा कि उनके लिए कबड्डी विश्व कप के लिए राष्ट्रीय टीम का हिस्सा होना गर्व की बात है। बकौल अजय, "हर कोई अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना चाहता है। यह मेरे लिए भी गर्व की बात है।"अजय ने अपनी टीम के चार मैचों से अब तक कुल 30 रेड अंक जुटाए हैं। सबसे अधिक रेड अंक जुटाने वाले खिलाड़ियों की सूची में वह चौथे स्थान पर हैं। इंग्लैंड के टोपे एडेवासल्यूर ने सर्वाधिक 47 रेड अंक हासिल किए हैं, जबकि थाईलैंड के कप्तान खोमसान थोंगखाम को अब तक 43 रेड अंक मिले हैं।सर्वाधिक सफल रेड करने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर काबिज अजय ने कहा कि फ्राग जम्प उनका सबसे पसंदीदा कबड्डी मूव है और वह इसे लोकप्रिय बनाना चाहते हैं।अजय ने प्रो कबड्डी लीग में पुनेरी पल्टन और बेंगलुरू बुल्स का प्रतिनिधित्व किया है। 

वह मौजूदा समय में भारत के सबसे अच्छे रेडरों में शुमार हैं। उनका खेल बेहद आक्रामक है और वह अपने हर मूव के साथ विपक्षी टीम को छकाने का दमखम रखते हैं।अजय कबड्डी विश्व कप के उन चुनिंदा रेडरों में शामिल हैं, जिन्होने दो मौकों पर सुपर-10 हासिल किए हैं। भारत का कोई अन्य रेडर इस सूची में शामिल नहीं है। प्रति मैच अजय ने छह सफल रेड किए हैं और इस सूची में वह छठे स्थान पर हैं। खोमसान और टोपे 8.8 सफल रेड के साथ पहले स्थान पर हैं।भारत के साथ ग्रुप-ए में शामिल दक्षिण कोरिया ने अपने पांच मैच जीतकर इस ग्रुप से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। भारत अभी चार मैचों से तीन जीत के साथ दूसरे स्थान पर है। ग्रुप-बी में ईरान पहले स्थान पर है। ऐसे में भारत का सेमीफाइनल में सामना ईरान से होना लगभग तय है।ईरान के साथ होने वाले मुकाबले के बारे में अजय ने कहा, "ईरान के खिलाफ मैंने खेला है। मैं मैट पर उनकी शारीरिक क्षमताओं से परिचित हूं। मैं ईरान के साथ होने वाले मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। यह टीम वाकई मजबूत है लेकिन हम इस मुकाबले के लिए तैयार हैं।"

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD