Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

मैंने रियो ओलम्पिक से काफी कुछ सीखा : अभिनव बिंद्रा

अभिनव बिंद्रा
अभिनव बिंद्रा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Oct 2016

भारत को निशानेबाजी में स्वर्ण पदक दिलाने वाले अभिनव बिंद्रा रियो में अगस्त में आयोजित ओलम्पिक खेलों में अपनी स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहे थे लेकिन इसके बावजूद उन्होंने रियो को प्रदर्शन के लिहाज से सबसे अच्छा करार दिया। बिंद्रा ने 2008 के बीजिंग ओलम्पिक में पुरुषों की 10 मीटर एअर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण हासिल किया था। यह किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा जीता गया पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक था।रियो में हालांकि बिंद्रा अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे और अपनी स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहे।बिंद्रा ने फ्रेंचाइजी इंडिया 2016 के उद्घाटन के मौके पर शनिवार को कहा, "मैंने पांच ओलम्पिक में हिस्सा लिया है। बीजिंग में मैंने सोना जीता था लेकिन रियो प्रदर्शन के लिहाज से मेरे लिए सबसे अच्छा रहा है। 

बेशक मैं पदक जीतने में नाकाम रहे लेकिन यह ओलम्पिक मेरे लिए सीखने के लिहाज से काफी उपयोगी रहा। मैंने कठिनाइयों से गुजरकर फाइनल में जगह बनाई।"भारत को रियो ओलम्पिक में एक रजत और एक कांस्य मिला लेकिन इसके बावजूद बिंद्रा ने रियो में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की तारीफ की। भारतीय दल में 119 खिलाड़ी शामिल थे।बिंद्रा ने कहा, "ओलम्पिक में हिस्सा लेने के लिए उसके लिए क्वालीफाई करना होता है। यह अपने आप में एक उपलब्धि है। अगर कोई एथलीट ओलम्पिक जैसे आयोजन में अपना व्यक्तिगत श्रेष्ठ प्रदर्शन करता तो यह भी एक उपलब्धि है। ऐसे में हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व करना चाहिए।"

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD