Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका! बासरके भैणी से अकाली दल को झटका सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल समय पर सेवा न देने पर जूनियर इंजीनियर पर 20 हजार रूपए का लगाया जुर्माना ''इंजीनियरिंग जल्द ही क्वांटम होने जा रही है'' : प्रो. अरविंद, वीसी, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला दीपक बांसल डकाला अपने साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल इनेलो ने लोकसभा चुनावों के लिए फरीदाबाद, सोनीपत और सिरसा के उम्मीदवार किए घोषित शैमराक स्कूल में अवार्ड सैरेमनी का आयोजन श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति की ऑफिसियल वेबसाइट भी लांच की गई दिगांगना सूर्यवंशी 'कृष्णा फ्रॉम बृंदावनम' के लिए तैयार

 

देश को तिगुना अंडे की जरूरत : राधा मोहन सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Oct 2016

केंद्रीय कृषिमंत्री राधा मोहन सिंह ने शुक्रवार को पोषण पर चर्चा करते हुए कहा कि मौजूदा समय में देश में प्रतिवर्ष प्रतिव्यक्ति के लिए 63 अंडे उपलब्ध हैं, लेकिन प्रतिवर्ष प्रतिव्यक्ति मानक जरूरत पूरी करने के लिए 180 अंडे चाहिए। मंत्री ने यह बात नेशनल न्यूट्रीशन इंस्टीट्यूट के मानकों का हवाला देते हुए 'वर्ल्ड एग डे' के मौके पर मंत्रालय के एक कार्यक्रम में कही।सिंह ने कहा, "भारत दुनिया के शीर्ष अंडा उत्पादक देशों में है और देश में अंडों का उत्पादन करीब 83 अरब है।" उन्होंने कहा कि सरकार राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत मुर्गीपालन को बढ़ावा दे रही है।

मंत्री ने कहा कि तिगुना अंडा उत्पादन के क्रम में सरकार गरीबी रेखा के नीचे के परिवारों को मुर्गी पालन के लिए वित्तीय मदद देने सहित कई कदम उठा रही है।उन्होंने कहा कि मुर्गी पालन को उद्यमिता विकास और रोजगार के घटक के तौर पर प्रोत्साहित किया जा रहा है।सिंह ने अरहर दाल की एक नई किस्म पूसा-16 का भी निरीक्षण किया। इसे भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली ने विकसित किया है।एक आधिकारिक बयान में कहा गया, "अरहर की यह किस्म 120 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाती है, इसकी दूसरी किस्में को तैयार होने में 165-180 दिन लगते हैं।"

 

Tags: Radha Mohan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD