इस बात में कोई शक नहीं के आज अगर हम लोग चैन की नींद सो रहे है, सड़कों पर घूम रहे है, क्लबस में आ-जा रहे है और आपना काम कर के बेखौफ घूम रहे है तो वो सिर्फ उन हीरो की वजह से जो हमे सुरक्षा दे रहे है खुद बॉर्डर पर खड़े हो कर। जिस तरह से हमारे आर्मी के जवान बॉर्डर पर खड़े रहते है, अलर्ट होते है और अपनी आखें हमेश दुश्मनों पर बनाए रखते है वो हम सब के लिए बड़े मान की बात है। इन सभी जवानों को देशभक्ति सिखाई नही जाती बल्कि ये वो चीज है जो वो खुद चुनते है अपने देश की सेवा करने के लिए। ये जोश और जज्बा हर किसी में नहीं होता लेकिन हम सब उनके इस जोश और जज्बे का आदर जरूर कर सकते है।इन बहादुर जवानों का हम सब दिल से आभार करते है। 9XM ने अपने हालही में रिलीज़ हुए ट्रैक ‘सलाम हक से’ के जरिए भारतीय आर्मी को सलाम किया है और उनका आभार जताया है हम सब की उम्मीदों पर खरे उतरने का। ट्रैक को इक्स्क्लूसिव्ली चैनल पर रिलीज़ किया गया।
वहीं 9XM और 9X टशन के क्लस्टर हेड बलजिंदर सिंह महंत ने कहा की, म्यूजिक एक ऐसा माध्यम है जो लोगों को बेहद पसंद है और अपना मेसिज पहुंचाने के लिए सबसे बेस्ट तरीका है। सलाम हक से एक छोटी सी कोशिश है 9XM टीम की तरफ से देश के जवानों के लिए। हम गणतंत्र-दिवस और स्वतन्त्रता दिवस पर प्रसंग के आधार पर प्रोग्रामिंग करते है पर ये ट्रैक एक छोटी सी कोशिश है लोगों को बताने की के हमे बॉर्डर पर तैनात जवानों का आभार जताना चाहिए। हमारा चैन, हमारी जिंदगी कभी नहीं रुकती और वो इसलिए क्योंकि हमे अपने देश के जवानों पर विश्वास है, हम जितना उनका आभार जताएंगे उतना कम है। ‘सलाम हक से’ देश के जवानों के लिए एक छोटा सा सलाम है।ट्रैक का निर्देशन और कान्सेप्ट दिया है बलजिंदर सिंह महंत ने, जिसे गाया है विश्व भर में मशहूर हरियाणवी रैपर फ़ाज़िलपुरिया ने और इस के लिरिक्स लिखे है जाने-माने लिरिसिस्ट रौश ने। 9XM और 9X टशन को अपने पिछले रिलीज़ ‘वन ड्रीम वन नेशन’ के कान्सेप्ट को इस स्वतन्त्रता दिवस पर काफी सराहना मिली और ‘लव नेशन’ फीट एम्मी विर्क, रंजीत बावा और जिसका म्यूजिक दिया है जे.एस.एल ने, को भी लोगों ने बेहद पसंद किया। ‘सलाम हक से’ एक सलाम है उन जवानों के लिए जिन्होनें देश की सुरक्षा के लिए अपनी सारी मेहनत लगा दी।