Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

कश्मीर लगातार 88वें दिन बंद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 04 Oct 2016

कश्मीर घाटी मंगलवार को लगातार 88वें दिन भी बंद रही। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। प्रशासन ने घाटी के विभिन्न क्षेत्रों में भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की है।अधिकारियों का कहना है कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और राज्य पुलिस की पर्याप्त तैनाती की गई है।अलगाववादियों ने महिलाओं को मंगलवार को घाटी में प्रदर्शन करने के लिए कहा है।

महिलाओं को शहर के चौराहों, बाजार स्थलों और यातायात मार्गो पर एकत्रित होकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने को कहा गया है।अलगाववादी नौ जुलाई से ही बंद, रैलियों और मार्च का आह्वान करते हुए साप्ताहिक प्रदर्शन कैलेंडर जारी कर रहे हैं। घाटी में पिछले 88 दिन से स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद हैं।इस दौरान मुख्य बाजार स्थल, सार्वजनिक परिवहन और अन्य कारोबारी प्रतिष्ठान बंद हैं।जम्मू एवं कश्मीर के शिक्षा मंत्री नईम अख्तर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने नईम अख्तर को शैक्षणिक संस्थानों को खोलने का प्रयास करने के मद्देनजर चेतावनी दी है। गौरतलब है कि अब तक घाटी में लगभग 90 लोगों की मौत हो गई है और 12,000 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

 

Tags: PROTEST JK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD