Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल PEC के पूर्व छात्र, स्वामी इंटरनेशनल, यूएसए के संस्थापक और अध्यक्ष, श्री. राम कुमार मित्तल ने कैंपस दौरे के दौरान छात्रों को किया प्रेरित मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा फेसबुक लाइव के ज़रिये पंजाब के वोटरों के साथ बातचीत महलों में रहने वाले गरीबों का दुख नहीं समझ सकते: एन.के.शर्मा एनएसएस पीईसी ने पीजीआईएमईआर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गर्मी की एडवाइजरी को लेकर सिविल सर्जन ने ली मीटिंग अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बने सैवसोल ल्यूब्रिकेंट्स के ब्रांड एंबेसडर सिंगर जावेद अली ने स्पीड इंडिया एंटरटेनमेंट का गीत किया रिकॉर्ड अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ'

 

बिहार में उड़ी हमले के शहीद जवान को अंतिम विदाई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

आरा , 01 Oct 2016

जम्मू एवं कश्मीर के उड़ी में आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवान राजकिशोर सिंह का यहां शनिवार को गंगा नदी के केवतिया घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। पार्थिव शरीर शनिवार सुबह बिहार के भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड स्थित उनके पैतृक गांव पीपरपांती लाया गया था। शहीद के पार्थिव शरीर को घर लाए जाने के साथ ही घर और गांव का माहौल गमगीन हो गया। उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे आस-पास के इलाके के लोगों की आंखें भी नम हो गईं। शहीद की अंत्येष्टि में जिले के प्रभारी मंत्री विजय प्रकाश के साथ कई गणमान्य लोग शामिल थे। सेना के जवानों ने उन्हें नम आंखों से सलामी दी। 

सैकड़ों लोगों ने भी उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।राजकिशोर के 10 वर्षीय बेटे हेमंत सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। राजकिशोर का शव जैसे ही शनिवार सुबह उनके पैतृक गांव पहुंचा पूरा गांव 'राज किशोर अमर रहे', 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' जैसे नारों से गूंज उठा। शव के पहुंचते ही हजारों लोग उनकेअंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। पिता का पार्थिव शरीर देखकर उनकी 12 वर्षीय बेटी सुहानी रो पड़ी। वहीं, शहीद की पत्नी कंचन देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। उल्लेखनीय है कि उड़ी में बीते 18 सितंबर को सैन्य शिविर पर हुए आतंकवादी हमले में घायल हुए 35 वर्षीय जवान राज किशोर सिंह ने दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में शुक्रवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। राजकिशोर का शव शुक्रवार शाम पटना लाया गया था। 

 

Tags: Obituary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD