Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका! बासरके भैणी से अकाली दल को झटका सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल समय पर सेवा न देने पर जूनियर इंजीनियर पर 20 हजार रूपए का लगाया जुर्माना ''इंजीनियरिंग जल्द ही क्वांटम होने जा रही है'' : प्रो. अरविंद, वीसी, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला दीपक बांसल डकाला अपने साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल इनेलो ने लोकसभा चुनावों के लिए फरीदाबाद, सोनीपत और सिरसा के उम्मीदवार किए घोषित शैमराक स्कूल में अवार्ड सैरेमनी का आयोजन श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति की ऑफिसियल वेबसाइट भी लांच की गई दिगांगना सूर्यवंशी 'कृष्णा फ्रॉम बृंदावनम' के लिए तैयार

 

पुणे फैशन वीक में पहले दिन चमके बॉलीवुड सितारे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पुणे , 25 Sep 2016

फैशन ब्रांड बीवीएलगरी द्वारा आयोजित पुणे फैशन वीक के छठे संस्करण में लक्जरी प्रदर्शनी के जरिए 'ल्यूक्स एक्सपो' को पेश किया गया। इस फैशन वीक में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई मशहूर फैशन डिजाइनर शिखा कोठारी, पूर्वा परदेशी, हिना मधुमल, नित्या बजाज और प्रिया कटारिया पुरी ने स्माइल फाउंडेशन को समर्थन में अपने संग्रह के पेश किया।डिजाइनर शिखा ने अपने संग्रह को 'सिद्धा' नाम से पेश किया। इसमें उन्होंने हाथ की पेंटिंग और हस्त कढ़ाई का इस्तेमाल किया। मराठी अभिनेत्री रुजाता शिंदे ने शिखा के लिए रैंप वॉक किया।डिजाइनर पूर्वा परदेशी ने अपने संग्रह शहरी योद्धा को पेश किया। 

उन्होंने अपने परिधानों में कच्चा रेशम और बनारसी जरी का इस्तेमाल किया।हिना मधुमल ने अपने संग्रह को पेश करने के लिए मिसेज इंडिया ग्लोब की विजेता रहीं एलाक्षी मोरे गुप्ता को शो स्टॉपर बनाया। हिना के परिधानों में गाउन और कई आधुनिक ड्रेस शामिल थे, जिन पर खूबसूरत रूपांकनो का इस्तेमाल किया गया था। संगीता शर्मा ने 'फॉरगेट मी नॉट' नाम के खूबसूरत दुल्हन के परिधानों के संग्रह को पेश किया। यह परिधान आकर्षक रंगों पीले, नारंगी , गुलाबी, लाल और बैंगनी में पेश किए गए। 

अभिनेत्री सारा जेन डियास ने कंचन कुलकर्णी के लिए रैंप वॉक किया। कंचन ने अपने डिजाइनर दुल्हन के परिधानों में रेशम, चमकीले धागों की कढ़ाई, मनकों और मोतियों का इस्तेमाल किया था। नित्या बजाज के लिए ग्लैमरस अभिनेत्री ब्रूना अब्दुल्ला ने रैंप वॉक किया। नित्या ने अपने परिधानों को स्वरोस्की क्रिस्टल, भारतीय रेशम और मोती का इस्तेमाल किया। नित्या के परिधानों पर भारतीय और पश्चिमी दोनों शैलियों की झलक दिखी। डिजाइनर प्रिया कटारिया पुरी ने लड़कियों की शिक्षा के लिए काम करने वाली स्माइल फाउंडेशन की मदद के लिए अपने संग्रह 'पुरा विदा' को पेश किया। कटारिया के संग्रह में इटैलियन सिल्क से बनी काफ्तान, जंप सूट टॉप्स, पलाजो आदि को पेश किया। 

 

Tags: Fashion

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD