Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की

 

रियो पैरालम्पिक : चीन ने पूरे किए 100 स्वर्ण पदक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रियो डी जनेरियो , 18 Sep 2016

ब्राजील की मेजबानी में खेल जा रहे 15वें ग्रिष्मकालीन पैरालम्पिक खेलों में चीन ने 100 से अधिक स्वर्ण पदक जीत लिए। पैरालम्पिक खेलों के इतिहास में किसी एक संस्करण में 100 या उससे अधिक स्वर्ण पदक जीतने वाली चीन तीसरा देश बन गया।चीन ने पैरालम्पिक खेल-2016 के समापन से एक दिन पहले शनिवार को कुल नौ स्वर्ण पदक अपने नाम किए और यह शानदार उपलब्धि हासिल की।समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार शनिवार को चीन द्वारा जीते गए नौ स्वर्ण पदकों में सात पदक एथलेटिक्स की स्पर्धाओं से आए, जबकि दो स्वर्ण पदक टेबल टेनिस और तैराकी में मिले।शनिवार की स्पर्धाएं समाप्त होने पर चीन 105 स्वर्ण पदक, 81 रजत पदक और 51 कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर बना रहा।चीन से पहले पैरालम्पिक खेलों के किसी एक संस्करण में 100 या उससे अधिक स्वर्ण पदक जीतने का रिकॉर्ड अमेरिका और ब्रिटेन के नाम था।

अमेरिका ने न्यूयार्क पैरालम्पिक-1984 में 136 स्वर्ण पदक जीते थे, जबकि ब्रिटेन इसी संस्करण में 107 स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहा था।शनिवार को चीन के पांच ट्रैक एंड फील्ड पैरा-एथलीटों ने विश्व रिकॉर्ड कायम करते हुए स्वर्ण पदक जीते, जिनमें चार महिला एथलीट रहीं।इनमें महिलाओं की 15,00 मीटर स्पर्धा (टी11) की विजेता झेंग जिन, महिलाओं की चक्का फेंक स्पर्धा (एफ38) की विजेता मी ना, महिलाओं की 800 मीटर स्पर्धा (टी53) की विजेता झोऊ होंगझुआन, महिलाओं की 200 मीटर स्पर्धा (टी35) की विजेता झोऊ शिया और पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा (टी 53/54) में कुई यानफेंग, लियू यांग, ली हुझाओ और लीयू चेंगमिंग वाली चीनी टीम शामिल है।

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD